{"_id":"61ea970e7196b133187faece","slug":"allu-arjun-ala-vaikunthapurramuloo-hindi-version-theatrical-release-cancelled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ala Vaikunthapurramuloo: हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म, शहजादा के मेकर्स संग लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ala Vaikunthapurramuloo: हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म, शहजादा के मेकर्स संग लिया फैसला
अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ अब हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता मनीष शाह ने लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ के नाम से बन रही है। ऐसे में फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज करना शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से सही नहीं होगा।
2 of 4
‘अला वैकुंठपुरमलू
- फोटो : insta
'अला वैकुंठपुरमलो' के हिंदी वर्जन के राइट्स मनीष शाह के पास हैं। मनीष के पास ‘शहजादा’ के भी राइट्स हैं और दोनों ही अल्लू अरविंद द्वारा उन्हें बेचे गए हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ को अल्लू अरविंद, भूषण कुमार और अमन गिल संग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीदें हैं।
3 of 4
अल्लु अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ ने की थी 150 करोड़ की कमाई-
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ को साल 2020 में रिलीज किया गया है। तेलुगु में ये फिल्म उस समय सुपरहिट साबित हुई थी। दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ ने तकरीबन 150 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 'पुष्पा द राइज' की शानदार सफलता को देखते हुए फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ को भी हिंदी में डब करके रिलीज करने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अल्लु अर्जुन
- फोटो : Instagram
‘अला वैकुंठपुरमलू' के हिंदी संस्करण को रिलीज करने की हो चुकी थी पूरी तैयारी-
फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू' अल्लू अर्जुन के दिल के काफी करीब है, इस बारे में खुद अल्लू अर्जुन ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान बताया था। अल्लू अर्जुन की इस सुपरहिट फिल्म के हिंदी संस्करण को 26 के दिन रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन इस फिल्म के हिंदी संस्करण में रिलीज न होने की खबर से फैंस को जाहिर तौर पर निराशा हुई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।