Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Priyanka Chopra, Amitabh Bachchan, Shankar Mahadevan and PV Sindhu come together for Covid-19 awareness music video of UNICEF
{"_id":"61ea8956fdde307e216a0a17","slug":"priyanka-chopra-amitabh-bachchan-shankar-mahadevan-and-pv-sindhu-come-together-for-covid-19-awareness-music-video-of-unicef","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covid-19: अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने लोगों से की अपील, कहा- \"वैक्सीन लगवाएं, देश के प्रति कर्त्तव्य निभाएं\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Covid-19: अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने लोगों से की अपील, कहा- "वैक्सीन लगवाएं, देश के प्रति कर्त्तव्य निभाएं"
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 21 Jan 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Covid-19 Awareness Music Video
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के बावजूद कई लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ मास्क नहीं लगा रहे हैं, वहीं कुछ कोरोना टीके की खुराक से बच रहे हैं। ऐसे में लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए यूनिसेफ ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, गायक शंकर महादेवन व हर्षदीप कौर, इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु भी दिखाई दे रहे हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो की शुरुआत अमिताभ द्वारा एक महत्वपूर्ण संदेश देने के साथ होती है। अभिनेता कहते हैं कि मुश्किल वक्त अभी खत्म नहीं हुआ, इस्लिए जरूरी है कि आज हम खुद से एक वादा करें, एक पक्का इरादा करें - अतीत से सीखे गए सबक को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का संकल्प करें।
3 of 5
मास्क लगाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में लोगों के मास्क पहनने, हाथ सैनिटाइज करने, टीका लगवाने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के सीन हैं। प्रियंका भी कोरोनोवायरस को दूर रखने के लिए एक सीढ़ी की रेलिंग को सैनिटाइजर से पोंछती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अमिताभ ने वीडियो के अंत में कहते हैं, “नियम निभाना है और लगवाना है टीका, कोरोना को हराने का बस यही है तारिका। रहना है तैयर और पूरा जिम्मेदार”।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वह इस पहल का हिस्सा बनकर खुश हैं। "लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है! कोविड -19 के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं। एक अंतर लाने में मदद करने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए @UNICEFIndia को प्रणाम। ऐसे सकारात्मक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है जो जीवन बचाएगा! भारत के लोग, तो अब रहना है और पूरा जिम्मेदार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।