सलमान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने सिंगल सॉन्ग 'मैं चला' का टीजर रिलीज किया है। सलमान खान के साथ इस रोमांटिक गाने में तेलुगू एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल नजर आएंगी। ये गाना पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने गाया है। इस टीजर में फैंस उनका लुक काफी पसंद कर रहे हैं। रिलाज होते ही गाने की चर्चा होना शुरू हो गई है।
Teaser Out: सलमान खान के नए म्यूजिक वीडियो 'मैं चला' का टीजर रिलीज, फैंस को पसंद आया भाईजान का लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने खुद किया टीजर रिलीज
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस एल्बम का टीजर रिलीज किया है। टीजर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "मैं चला के रोमांटिक गाने में अपने आपको खो दें। इसका टीजर आउट हो चुका है और गाना 22 जनवरी को रिलीज हो रहा है। अभी ट्यून इन कीजिए।" इस गाने को खूबसूरत पहाड़ियों के बीच फिल्माया गया है।
सलमान का शानदार लुक
इस टीजर में सलमान ने अपने बालों के स्टाइल को काफी समय बाद बदला है। उनके बाल लंबे और दाढ़ी ट्रिम्ड नजर आ रही है। इसमें एक बार उनके खुले हुए बाल हवा में लहराते दिखते हैं तो दूसरे ही फ्रेम में सलमान 'पगड़ी' और चश्में में नजर आते हैं। गाने में उनके साथ प्रज्ञा जायसवाल हैं जिन्होंने साड़ी पहनी हुई है। सलमान का ये लुक फैंस को तुरंत नजर आ गया है।
गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर ने दी आवाज
इस गाने को गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर ने गाया है। गुरु रंधावा अपने कई हिट पंजाबी और हिंदी गानों के लिए जाने जाते हैं। वहीं यूलिया ने भी इससे पहले 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के सीटी मार गीत को अपनी अपनी आवाज दे चुकी हैं।