{"_id":"60e85fd78ebc3e9e93194bbb","slug":"alok-nath-birthday-special-lesser-known-facts-about-industry-famous-sanskari-babuji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: रोमांटिक हीरो से यूं संस्कारी बाबूजी बन गए आलोक नाथ, जानें उनसे जुड़ी खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: रोमांटिक हीरो से यूं संस्कारी बाबूजी बन गए आलोक नाथ, जानें उनसे जुड़ी खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत से अभिनेता ऐसे रहे हैं जो अलग अलग किरदारों से दर्शकों का दिल मोह लेते हैं। हालांकि बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ ने अपनी पहचान संस्कारी पिता के रूप में बनाई है। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में आलोक नाथ ने हीरो और हीरोइन के पिता का रोल निभाया है और उन किरदारों में उन्हें काफी पसंद भी किया गया। इतना ही नहीं उनके किरदार को देखते हुए उनका नाम 'संस्कारी बाबूजी' तक रख दिया गया।
रोमांटिक हीरो से बने संस्कारी बाबूजी
10 जुलाई 1956 में जन्में आलोकनाथ इस साल अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। आलोक नाथ के पिता एक डॉक्टर थे और उनकी मां हाउसवाइफ थीं। उनके पिता भी यही चाहते थे कि आलोक नाथ उनकी तरह डॉक्टर बन जाएं। आलोक नाथ ने अपने स्कूल की पढ़ाई और ग्रेजुएशन दिल्ली से ही किया। कॉलेज के बाद उनका मन अभिनय की तरफ बढ़ने लगा। इसके चलते वो कॉलेज के रुचिका थिएटर ग्रुप से जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने तीन साल तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की और जबरदस्त अभिनय सीखा। थिएटर में मिली अभिनय की सीख के कारण आलोक नाथ आज भी अपने रोल बखूबी निभाते हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
आलोक नाथ ने बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी एक प्यारे पिता की पहचान बनाई है जिसके दिल में हमेशा प्यार रहता है। आलोक नाथ ने अपने करियर में लगभग 140 फिल्में और 15 से भी ज्यादा टीवी सीरियल्स किए हैं। इनमें से अधिकतर किरदार उन्होंने बाबूजी के निभाए हैं। साल 1980 में उन्होंने 'गांधी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन इस फिल्म से ही उनके कदम बॉलीवुड में पड़े।
3 of 5
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
'गांधी' फिल्म के बाद आलोक नाथ मुंबई आ गए, लेकिन दूसरी फिल्म के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्हें पांच साल तक कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने 2 साल तक पृथ्वी थिएटर में नादिरा बब्बर के साथ अभिनय किया। उसी वक्त आलोक नाथ को 'मशाल' फिल्म में एक छोटा रोल मिला जो उन्होंने कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
आलोक नाथ को संस्कारी बाबूजी का टैग बाद में मिला। इससे पहले वो फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभा चुके थे। 1987 में आई फिल्म 'कामाग्नि' में उन्होंने बेहद रोमांटिक और हॉट सींस दिए थे। इसके अलावा 'विनाशक', 'षड्यंत्र' और 'बोल राधा बोल' जैसी कई फिल्मों में उन्होंने खलनायक का रोल भी अदा किया। हालांकि उन्हें सकारात्मक रोल में ही पसंद किया गया। एक बार आलोक नाथ को जितेंद्र के पिता का रोल बनने का ऑफर मिला था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने ये रोल करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
आलोक नाथ ने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'विवाह', 'एक विवाह' ऐसा भी जैसी फिल्मों में एक ऐसे पिता का किरदार निभाया जिन्हें देखकर लोगों की आंखें भर आईं। इन फिल्मों के साथ साथ वो छोटे पर्दे पर भी सक्रिय रहे। आलोक नाथ 'बुनियाद', 'हमलोग' जैसे शोज में भी नजर आए। आलोक नाथ ने अपना संस्कारी टैग भी बदलने की कोशिश की है। वो 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'दे दे प्यार दे' में कूल दादा और डैड का किरदार भी निभा चुके हैं। इन किरदारों में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।