फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U-Turn: अलाया एफ की 'यू-टर्न' का ट्रेलर रिलीज, थिएटर में नहीं ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी फिल्म

Thu, 13 Apr 2023 03:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 13 Apr 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
alya f thriller film u turn fails to get theatres movie releasing directly to zee5 ott platform
अलाया एफ यू-टर्न - फोटो : सोशल मीडिया

अलाया एफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अभी इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। अलाया ने सैफ अली खान और तब्बू की फिल्म 'जवानी जानेमन' से डेब्यू किया था। अब अलाया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'यू-टर्न' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अलाया एफ की फिल्म अब सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

alya f thriller film u turn fails to get theatres movie releasing directly to zee5 ott platform
अलाया एफ यू-टर्न - फोटो : सोशल मीडिया

यू-टर्न में अलाया के अलावा प्रियांशु पेनयुली भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म यह कन्नड़ फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसमें श्रद्धा श्रीनाथ ने अहम भूमिका निभाई थी, जो कि साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म यू-टर्न की कहानी एक फ्लाईओवर पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इससे पहले यह फिल्म साल 2017 में मलयालम भाषा में भी बनाई जा चुकी है।

alya f thriller film u turn fails to get theatres movie releasing directly to zee5 ott platform
अलाया एफ यू-टर्न - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जा चुकी है। कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म के तमिल वर्जन में सामंथा नजर आई थीं। वहीं अब देखने वाली बात यह है कि हिंदी में यू-टर्न क्या कमाल करती है। हिंदी में इस फिल्म का डायरेक्शन आरिफ खान ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alya f thriller film u turn fails to get theatres movie releasing directly to zee5 ott platform
अलाया एफ - फोटो : Instagram

अलाया एफ की फिल्म यू-टर्न शोभा कपूर और एकता आर कपूर की - बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में अलाया एफ, प्रियांशु पेंयुली, राजेश शर्मा, आशिम गुलाटी, श्रीधर दुबे, साहिल ताखी, अपूर्व सुमन और अन्य कई लोग शामिल हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 28 अप्रैल 2023 को जी5 पर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed