टीवी की दुनिया की रानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। पलक अपने बॉलीवुड डेब्यू को बिल्कुल तैयार हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बोहनी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए हो रही है। पलक की अभिनय काबिलियत का पता तो फिल्म की रिलीज के बाद ही लग पाएगा, मगर वह अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। आए दिन पलक के अफेयर की खबरें मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन पर श्वेता की क्या प्रतिक्रिया होती है, इस बारे में हाल ही में पलक ने खुलासा किया है।
Palak Tiwari: बेटी की लव लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों एक भव्य इवेंट में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च के बाद ट्रेलर से ज्यादा चर्चा पलक तिवारी की लव लाइफ की होने लगी। दरअसल, खुद सलमान खान ने इशारों-इशारों में कुछ ऐसी बात कह दी थी, जिसके बाद लोग पलक और राघव जुयाल के अफेयर के कयास लगाने लगे। सलमान ने कहा था, 'सेट पर दो लोग की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, लेकिन वे कदम आगे नहीं बढ़ा रहे हैं।'
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब पलक से पूछा गया कि आए दिन वायरल होती आपकी डेटिंग की खबरों पर श्वेता तिवारी क्या प्रतिक्रिया देती हैं, तो उन्होंने कहा कि इन अफवाहों की वजह से उनकी मां उन्हें प्लेयर समझने लगी हैं।'
Priyanka Chopra: जब लेस्बियन एनकाउंटर को लेकर प्रियंका ने दिया था यह बयान, सुनकर करण जौहर भी रह गए थे शॉक्ड
पलक ने आगे बताया, 'मेरी मां को लगता है कि मैं बहुत आउटगोइंग लड़की बन गई हूं। जैसे ही मेरे अफेयर से जुड़ी खबरें आती हैं, मेरी मां मुझे एक-एक मैसेज फॉर्वर्ड करती हैं। वह पूछती हैं कि अब ये कौन है? अब ये कहां से आया?' मैं कहती हूं, 'नहीं ये भी नहीं है।'
Vicky Kaushal: 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से बाहर हुए विक्की कौशल तो भड़के फैंस, सलमान को बताया जिम्मेदार
पलक से पूछा गया कि सलमान खान ने आपकी लव लाइफ पर कमेंट किया है? इस पर पलक ने कहा, 'मैं भी लव लाइफ के बारे में जानना चाहती हूं। आजकल मैं सभी की काल्पनिक गर्लफ्रेंड हो गई हूं। मेरे सात बॉयफ्रेंड हैं। पढ़कर लगता है कि अरे आप तो प्लेयर हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।'
Balraj Sahni: जेल से छुट्टी लेकर फिल्म की शूटिंग करते थे बलराज साहनी, बॉलीवुड में ऐसे जमाया अभिनय का सिक्का