फिल्मकार महेश भट्ट अपनी पहली वेब सीरीज के निर्माण के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह सत्तर के दशक की चर्चित अभिनेत्री रहीं परवीन बॉबी पर आधारित वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। 4 फरवरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े कलाकारों और निर्देशक के नामों का खुलासा कर दिया है। महेश भट्ट ने पूरी टीम के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी है।
साउथ की ये एक्ट्रेस निभाएंगी 'परवीन बाबी' का किरदार, महेश भट्ट ने तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी
महेश भट्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जियो स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स की वेब सीरीज की स्टार कॉस्ट को पेश करते हैं। यह एक नाटकीय प्यार की कहानी होगी जो 70 के दशक के हिंदी सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें अमला पॉल, ताहीर राज भसीन, अमृता पुरी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज पुष्पदीप भारद्वाज द्वारा निर्देशित की जाएगी।' हालांकि वेब सीरीज का नाम और इसकी रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
सामने आई जानकारी के अनुसार इस वेब सीरीज में दक्षिण सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अमला पॉल, परवीन बॉबी का किरदार निभा सकती हैं। दूसरे प्रोजेक्ट्स से समय निकालकर वह अपने इस किरदार की तैयारियों में व्यस्त हैं। बीते दिनों उन्होंने बिना इस प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए कहा था कि उन्होंने हिंदी सिनेमा से जुड़ा एक प्रोजेक्ट साइन किया है। वह गर्व के साथ कह सकती हैं कि यह उनका सबसे महत्वाकांक्षी काम है। वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।
The magic of a new beginning! Our first web show, a dramatic love story goes on floors. Take a look at our wonderful cast @Amala_ams @TahirRajBhasin @_Amrita_Puri & Dir @PushpdeepBhardw @jiostudios @VisheshFilms pic.twitter.com/R4700jNEC5
गौरतलब है कि गुजरे जमाने में परवीन बॉबी और महेश भट्ट के बीच काफी नजदीकियां रही थी। माना जा रहा है कि महेश भट्ट अपने और परवीन के रिश्ते पर ही यह प्रोजेक्ट फिल्माने जा रहे हैं। इन्हीं वजहों से इस वेब सीरीज को महेश भट्ट के लिए काफी अहम बताया जा रहा है।
पढ़ें: आसिम के भाई उमर रियाज ने टीवी की इस अभिनेत्री को कहा 'फ्लॉप', अभिनेत्री ने चैट की वायरल
