सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अनुच्छेद 370 हटने के छह महीने बाद बोलीं जायरा वसीम, 'कश्मीरी उम्मीद और कुंठा के बीच जूझ रहे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 04 Feb 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim on Kashmir situation after Article 370 removed it suffer between hope or frustration
Zaira Wasim - फोटो : file photo

घाटी से अनुच्छेद 370 हटे हुए छह महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। जिस वक्त यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर से हटा था उस वक्त विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। इसके साथ ही बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अनुच्छेद 370 के कई महीने बाद अभिनेत्री जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए जायरा ने कई सवाल उठाए हैं। 

Trending Videos
Zaira Wasim on Kashmir situation after Article 370 removed it suffer between hope or frustration
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जायरा वसीम का यह पोस्ट इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह कश्मीरी की रहने वाली हैं। साथ ही बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं। जायरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'कश्मीरी लगातार उम्मीद और कुंठा के बीच जूझ रहे हैं। निराशा और दुख की जगह शांति का झूठ फैलाया जा रहा है। कश्मीरियों की आजादी पर कोई भी पाबंदी लगा सकता है। हमें ऐसे हालात में क्यों रखा जा रहा है जहां हम पर पाबंदियां हैं और हमें हुक्म दिया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim on Kashmir situation after Article 370 removed it suffer between hope or frustration
zaira wasim - फोटो : instagram

जायरा ने सवाल करते हुए आगे लिखा- 'आखिर हमारी आवाज को दबा देना इतना आसान क्यों हैं? हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाना इतना आसान क्यों है? हमें अपनी बात कहने और विचार रखने की आजादी क्यों नहीं है? हमारे विचारों को सुने बिना ही उन्हें बुरी तरह खारिज कर दिया जा रहा है। हम बिना किसी डर और चिंता के आम लोगों की तरह क्यों नहीं जी सकते?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kashmir continues to suffer and see- saw between hope and frustration। There’s a false and uneasy semblance of calmness in place of escalating despair and sorrow। Kashmiris continue to exist and suffer in a world where it is so easy to place restrictions on our liberty. Why do we have to live in world where our lives and wills are controlled, dictated and bent? Why is it so easy to have our voices silenced? Why is it so easy to curtail our freedom of expression? Why aren’t we ever allowed to voice our opinions, let alone our disprovals to decisions that are made contrary to our wishes? Why is it that instead of trying to see the cause of our view, our view is just condemned ruthfully? What is so easy to curb our voices so severely? Why can we not live simple lives without always having to wrestle and remind the world of our existence. Why is that life of a Kashmiri is just about experiencing a lifetime of crisis, blockade and disturbance so abundantly that it has taken away the recognition of normalcy and harmony from the hearts and minds? Hundreds of questions like these-unanswered; leaving us bewildered and frustrated, but our frustrations find no outlet. The authority doesn’t make the slightest effort to put a stop to our doubts and speculations but Stubbornly tend to go their own way to confine our existence mired in a confused, conflicted and a paralysed world. But I ask the world, what has altered your acceptance of the misery and oppression we’re being subjected to? Do not believe the unfair representation of the facts and details or the rosy hue that the media has cast on the reality of the situation. Ask questions, re-examine the biased assumptions. Ask questions. For our voices have been silenced- and for how long....none of us really know!

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

Zaira Wasim on Kashmir situation after Article 370 removed it suffer between hope or frustration
zaira wasim - फोटो : file photo

आगे के पोस्ट में जायरा ने बताया कि कैसे कश्मीरियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जायरा ने लिखा- 'क्यों किसी भी कश्मीरी की जिंदगी मुश्किलों, पाबंदियों और परेशानियों में गुजरती है, इसे इतना आम क्यों बना दिया गया है? ऐसे हजारों सवाल हमारे जहन में उठते हैं। सरकार इन सवालों का जवाब तो दूर इन्हें सुनना भी नहीं चाहती। हमारी शंकाओं और अटकलों पर विराम लगाने की थोड़ी भी कोशिश नहीं करती।' 

विज्ञापन
Zaira Wasim on Kashmir situation after Article 370 removed it suffer between hope or frustration
Zaira Wasim - फोटो : Twitter

जायरा यही नहीं रुकीं। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी अपने पोस्ट में कटाक्ष किया। जायरा ने लिखा- 'मीडिया ने जो यहां के हालात के बारे एक धुंधली तस्वीर बताई है, उस पर यकीन न करें, सवाल पूछें, हमारी आवाज को चुप करा दिया गया है... और कब तक। हममें से कोई भी वास्तव में नहीं जानता है। ' आपको बता दें, जिस वक्त घाटी से धारा 370 हटी थी उस वक्त भी जायरा ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जायरा ने लिखा था- 'यह वक्त भी गुजर जाएगा। जायरा वसीम ने दो सुपरहिट फिल्म देने के बाद बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था। इसकी वजह अभिनेत्री ने धर्म से दूर होना बताया था। 


'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' रिलीज के 11वें दिन भी मैदान में, अब तक इतना हुआ कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed