अभिनेत्री अमला पॉल अपने ब्वॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ की हैं। दोनों ने हयात कोच्चि बोलगट्टी में ग्रैंड वेडिंग की है। कपल ने कोच्चि में लैवेंडर-थीम वाली शादी की है। अमाला ने तमिल, मलयालम और तेलुगु सभी फिल्मों में काम किया है।
Amala Paul: ब्वॉयफ्रेंड जगत संग शादी के बंधन में बंधी अमला पॉल, कोच्चि में लैवेंडर-थीम के साथ कपल ने रचाई शादी
अमला पॉल और उनके ब्वॉयफ्रेंड जगत देसाई कोच्चि में एक सुंदर लैवेंडर-थीम वाले विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमला पॉल ने इस वर्ष की शुरुआत में अजय देवगन की फिल्म भोला से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। अमला पॉल और उनके ब्वॉयफ्रेंड जगत देसाई कोच्चि में एक सुंदर लैवेंडर-थीम वाले विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने ईसाई रीति रिवाज के तहत शादी की है।
करीना-कृति की अदाएं देख मदहोश हुए फैंस
रविवार को अमाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जगत के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों को लैवेंडर में ट्विन करते हुए देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में अमाला ने गुलदस्ते के साथ जगत का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं दूसरी फोटो में दोनों सीढ़ी से नीचे आते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों मुस्कुरा रहे हैं और फ्रेम के बाकी हिस्से में आतिशबाजी सजी हुई हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।
View this post on Instagram
खूबसूरत अभिनेत्री अमला पॉल ने शादी की तस्वीरे साझा करते हुए लिखा, 'उस प्यार और अनुग्रह का जश्न मना रही हूं जो हमें एक साथ लाया। मेरे दिव्य पुरुषत्व से विवाह हुआ। आपके प्यार और आशीर्वाद की तलाश में।' इसके साथ ही उन्होंने टियारा इमोजी और चमकदार इमोजी के साथ लाल दिल वाली इमोजी साझा की है।
View this post on Instagram
A post shared by Jagat Desai (@j_desaii)
Priyanka Chopra: 'मुझे एहसास हुआ, जिंदगी छोटी है...,' पिता के निधन के बाद ऐसे बदल गई प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी
बता दें कि अमला पॉल की पहले तमिल निर्देशक एएल विजय के साथ शादी हुई थी। मगर दोनों ने शादी के तीन साल बाद तलाक ले लिया था। अभिनेत्री अमला के ससुराल वाले उनके अभिनय करियर को जारी रखने को लेकर असहमत थे।
Kabir Pahwa Interview: मिलिए 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' के यमन शास्त्री से, परेश रावल से सीखे अभिनय के सबक