फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amala Paul: अमाला पॉल को नहीं दी गई केरल के मंदिर में एंट्री, फूटा साउथ एक्ट्रेस का गुस्सा

Wed, 18 Jan 2023 08:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Jan 2023 08:56 AM IST
विज्ञापन
Amala Paul Was Not Given Entry In Thiruvairanikulam Mahadeva Temple Actress Accused Religious discrimination
Amala Paul - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर साउथ अभिनेत्री अमाला पॉल को केरल के एक मंदिर में एंट्री नहीं करने दी गई। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है उन्हें 'धार्मिक भेदभाव' की वजह से अधिकारियों ने केरल के एर्नाकुलम में तिरुवैरानिकुलम महादेव मंदिर में प्रवेश करने से रोका। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमाला पॉल सोमवार को मंदिर गई थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि मंदिर के अधिकारियों ने रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए कहा कि इस मंदिर में केवल हिंदुओं को परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जाती है और उन्हें दर्शन करने से रोक दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें दर्शन से मना कर दिया गया, जिससे उन्हें मंदिर के सामने सड़क से देवी की एक झलक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Amala Paul Was Not Given Entry In Thiruvairanikulam Mahadeva Temple Actress Accused Religious discrimination
Amala Paul - फोटो : सोशल मीडिया

अमाला पॉल ने मंदिर के विजिटर्स रजिस्टर में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 'देवी को न देखकर भी आत्मा को महसूस किया।' अमाला पॉल ने मंदिर के विजिटर्स रजिस्टर में लिखा, 'यह दुखद और निराशाजनक है कि 2023 में धार्मिक भेदभाव अभी भी मौजूद है। मैं देवी के पास नहीं जा सकी, लेकिन दूर से भी दर्शन करने के बाद मैंने उन्हें महसूस किया। मुझे आशा है कि जल्द ही धार्मिक भेदभाव में बदलाव आएगा। समय आएगा और हम सब से धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि एक समान व्यवहार किया जाएगा।
Star Wars Mandalorian 3: रिलीज हुआ 'स्टार वॉर्स द मंडलोरियन 3' का धांसू ट्रेलर, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Amala Paul Was Not Given Entry In Thiruvairanikulam Mahadeva Temple Actress Accused Religious discrimination
Amala Paul - फोटो : सोशल मीडिया

तिरुवैरानिकुलम महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित मंदिर प्रशासन इस घटना के सामने आने के बाद से ही सवालों के घेरे में है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि वे केवल मौजूदा प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। ट्रस्ट के सचिव प्रसून कुमार ने कहा, 'कई अन्य धर्मों के भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आए हैं, लेकिन यह कोई नहीं जानता। हालांकि, जब कोई हस्ती आती है, तो यह विवादास्पद हो जाता है।'
Bigg Boss 16: बिग बॉस में घरवालों ने आठ लाख 20 हजार रुपये का खरीद डाला राशन, प्राइज मनी में भी हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
Amala Paul Was Not Given Entry In Thiruvairanikulam Mahadeva Temple Actress Accused Religious discrimination
Amala Paul - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमाला पॉल का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ है। बता दें अमाला पॉल दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल में कई हिट फिल्में दी हैं। अमाला ने नागा चैतन्य, राम चरण, अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। अमाला जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भोला' में नजर आएंगी।
Saadat Hasan Manto: समय से आगे की सोच थे मंटो, जो भी लिखा, हर किसी के सिर पर सवार हो गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed