सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

‘कुली नंबर वन’ को लेकर प्राइम वीडियो में बवाल, ध्यान हटाने को रिलीज किया ‘द फैमिली मैन 2’ का पोस्टर!

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 29 Dec 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Amazon Prime Video Releases First Poster Of Manoj Bajpayee Web Series The Family Man 2
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म का तमगा पा चुकी निर्माता वाशू भगनानी और निर्देशक डेविड धवन की वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘कुली नंबर वन’ को अमेजन प्राइम वीडियो ने किसके दबाव में खरीदा? इस सवाल के जवाब तलाशने के बीच ओटीटी ने मंगलवार को अपनी बहुचर्चित सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का पहला पोस्टर जारी कर दिया। सीरीज के लीड कलाकार मनोज बाजपेयी ने इसे नए साल का तोहफा बताया है।

Trending Videos
Amazon Prime Video Releases First Poster Of Manoj Bajpayee Web Series The Family Man 2
दुर्गामती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो पर क्रिसमस के उपलक्ष में रिलीज हुई फिल्म ‘कुली नंबर वन’ का पोस्टमार्टम अभी थमा नहीं है। मूवी रेटिंग एजेंसी आईएमडीबी पर अब तक की सबसे खराब रेटिंग वाली हिंदी फिल्म का तमगा पाने के बाद भी फिल्म को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो प्रबंधन ने ये फिल्म हिंदी सिनेमा के एक बड़े सितारे के दबाव में खरीदी जिसकी इस प्लेटफॉर्म पर सीरीज का एलान हुए महीनों बीत चुके हैं। ये सीरीज कब शुरू होगी, किसी को पता नहीं लेकिन इस सीरीज के लालच में प्राइम वीडियो इस सितारे के कहने पर लगातार अपने हाथ जला रहा है। फिल्म ‘दुर्गामती’ के बाद फिल्म ‘कुली नंबर वन’ को जिस तरह दर्शकों ने नकारा है, उससे इस ओटीटी के शीर्ष प्रबंधन की निर्णय क्षमता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon Prime Video Releases First Poster Of Manoj Bajpayee Web Series The Family Man 2
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘कुली नंबर वन’ को लेकर सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अमेजन प्राइम वीडियो प्रबंधन ने ये फिल्म बिना देखे ही कैसे खरीद ली। गौरतलब है कि ये फिल्म उस वक्त प्राइम वीडियो को बेच दी गई जब इसके ठीक पहले इसके निर्देशक डेविड धवन ने फिल्म के सिर्फ थिएटर में ही रिलीज होने की बात कही थी। ‘कुली नंबर वन’ के निर्माता वाशू भगनानी तब स्कॉटलैंड में थे और वहां अपनी अगली फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग में व्यस्त थे। फिल्म का सौदा बताते हैं कि उन्होंने वहीं से किया और इसमें उनकी मदद फिल्म के एक बड़े कलाकार ने भी की।

Amazon Prime Video Releases First Poster Of Manoj Bajpayee Web Series The Family Man 2
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘कुली नंबर वन’ को जिस तरह दर्शकों ने नकारा है उसे लेकर फिल्म जगत में तमाम तरह की बातें हो रही हैं। इस बारे में अमेजन प्राइम वीडियो से भी संपर्क किया गया और उनसे ये जानने की कोशिश की गई कि क्या वाकई प्राइम वीडियो प्रबंधन ने ये फिल्म बिना देखे ही खरीद ली और क्या अब इस फिल्म को खरीदने का फैसला लेने को लेकर कंपनी में कोई आंतरिक जांच शुरू हो चुकी हैं। ओटीटी की प्रवक्ता ने इन सवालों के जवाबों के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

विज्ञापन
Amazon Prime Video Releases First Poster Of Manoj Bajpayee Web Series The Family Man 2
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अलबत्ता, इस सारे शोर शराबे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को ‘द फैमिली मैन' सीजन 2 का पहला पोस्टर जरूर रिलीज कर दिया। जानकारी दी गई कि नए साल 2021 में इसके लीड किरदार श्रीकांत तिवारी और शारिब हाशमी एक बड़े और घातक मिशन पर निकलेंगे। राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित 'द फैमिली मैन 2' में प्रियमणि और शरद केलकर भी दिखाई देंगे। साउथ की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी भी डिजिटल दुनिया में अपनी बोहनी इस सीरीज से कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed