सब्सक्राइब करें

Amber Heard: क्या वाकई कंगाल हो चुकी हैं एम्बर हर्ड? डिस्काउंट स्टोर में शॉपिंग करते देख लगीं अटकलें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jun 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
Amber Heard shopping at a discount store after her lawyers said, she cannot afford to pay compensation to Johnny Depp in Defamation trial
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पूर्व पति और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप से मानहानि का मुकदमा हारने के बाद अभिनेत्री एम्बर हर्ड लगातार अपने आर्थिक हालातों को लेकर चर्चा में हैं। केस हारने के बाद एम्बर के वकील ने यह दलील दी थी कि एम्बर हर्जाना देने में सक्षम नहीं हैं। हाल ही में एम्बर निजी जेट में नजर आईं थीं, जिसके बाद लोगों ने उन पर सवालों की बौछार कर डाली। यूजर्स ने सवाल किए कि निजी जेट में यात्रा करने के लिए पैसे हैं, मगर हर्जाना देने के लिए नहीं हैं। इसके बाद एक बार फिर एम्बर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक डिस्काउंट स्टोर से शॉपिंग करते हुए देखा गया है, जिससे वह फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं।

Trending Videos
Amber Heard shopping at a discount store after her lawyers said, she cannot afford to pay compensation to Johnny Depp in Defamation trial
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

बहन के साथ की शॉपिंग
बता दें कि निजी जेट में यात्रा करते स्पॉट किए जाने के बाद एम्बर को इस कदर बजट शॉपिंग करते हुए देखा गया है। वह न्यूयॉर्क के एक डिस्काउंट डिपार्टमेंट स्टोर में शॉपिंग करते नजर आईं, जहां सामान्य कीमत में कपड़े उपलब्ध होते हैं। शॉपिंग के दौरान एम्बर की बहन व्हिटनी हर्ड भी मौजूद थीं। बता दें कि व्हिटनी ने मुकदमे के दौरान एम्बर के लिए गवाही दी थी और बहन के खिलाफ फैसला आने के बाद सपोर्ट भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amber Heard shopping at a discount store after her lawyers said, she cannot afford to pay compensation to Johnny Depp in Defamation trial
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

काम के सिलसिले में की थी यात्रा?
बता दें कि मुकदमा हारने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस के वकील ने दावा किया था एम्बर, अपने पूर्व पति जॉनी डेप को 10 मिलियन डॉलर का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। इसके बाद एम्बर हर्ड को वाशिंगटन डीसी के एक हवाई अड्डे पर निजी प्लेन से बाहर निकलते और लग्जरी एसयूवी में जाते हुए पैपराजी ने क्लिक किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एम्बर के साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस अपनी वर्क मीटिंग के लिए न्यूयॉर्क शहर में थीं। जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में फैसला सुनाए जाने के बाद यह एम्बर की पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। निजी जेट में देखे जाने के बाद लोगों ने उनके आर्थिक स्टेटस को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए थे।

Amber Heard shopping at a discount store after her lawyers said, she cannot afford to pay compensation to Johnny Depp in Defamation trial
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

यह था पूरा मामला
गौरतलब है कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जॉनी और एम्बर ने साल 2015 में शादी की थी। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। वर्ष 2018 में एंबर ने द वाशिंगटन पोस्ट में एक आर्टिकल लिखकर जॉनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, हालांकि उस आर्टिकल में उन्होंने जॉनी का नाम नहीं लिया था। इसी लेख के आधार पर जॉनी ने एंबर पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस कर दिया था। एक्टर ने केस दायर करते हुए दावा किया था कि इस लेख की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, साथ ही उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गईं। इसके बाद एम्बर ने भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए जॉनी पर 100 मिलियन डॉलर का मुकदमा कर दिया था। इसके बाद जॉनी डेप ने अपनी पत्नी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। सात सदस्यीय वर्जीनिया जूरी ने अभिनेत्री एम्बर हर्ड को 15 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। मगर, एम्बर के वकील ने कहा है कि अभिनेत्री इतनी राशि का भुगतान करने में असमर्थ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed