{"_id":"5b8fef32867a5501a1763adb","slug":"ameesha-patel-reveals-about-her-upcoming-movie-desi-magic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 साल बाद फिर नजर आएंगी अमीषा पटेल, बीते 3 वर्ष से इस प्रोजेक्ट पर कर रही थीं दिन-रात मेहनत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 साल बाद फिर नजर आएंगी अमीषा पटेल, बीते 3 वर्ष से इस प्रोजेक्ट पर कर रही थीं दिन-रात मेहनत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुरुआती सफलताओं के बाद लगातार नाकाम रहने से अमिषा पटेल उतार पर आ गया था। एक के बाद एक उनकी फिल्में फ्लॉप हुईं और धीरे-धीरे वह पर्दे से गायब हो गईं। 2013 में आखिरी बार 'शॉर्टकट रोमियो' में दिखीं अमिषा पांच साल बाद फिल्म 'देसी मैजिक' कमबैक के लिए तैयार हैं। क्या उनका जादू चलेगा...
2 of 6
ameesha patel
कहो ना प्यार है (2000) और गदर: एक प्रेमकथा (2001) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सपनों जैसी पारी शुरू करने वाली अमीषा पटेल लंबे समय से गायब हैं। अब वह पांच साल के बाद फिर नई शुरुआत को तैयार हैं। खास बात यह कि इस बार वह फिल्म की निर्माता भी हैं। निर्माता-अभिनेत्री के रूप में अमीषा की फिल्म देसी मैजिक रिलीज का बॉलीवुड में इंतजार है। फिल्म बनने में करीब तीन साल लगे परंतु अमीषा को विश्वास है दर्शक इसे हाथोंहाथ लेंगे।
3 of 6
ameesha patel
सोशल मीडिया में अमीषा जब-जब तस्वीरें डालती हैं तो चर्चा में आती हैं। 'देसी मैजिक' में अमीषा डबल रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन मेहुल अथा ने किया है। फिल्म एक फैशन डिजाइनर और उसकी हमशक्ल मॉडल की कहानी है। 'देसी मैजिक' में साहिल श्रॉफ, जाए खान और रणधीर कपूर भी नजर आएंगे। रणधीर अमिषा के पिता के रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ameesha patel
अमीषा भले ही फिल्मों से दूर रही हों परंतु वह पहले की तरह घरेलू युवती जैसी नजर आती हैं। अमीषा कहती हैं, 'गदर' के समय से ही फैन्स ने मेरे देसी लुक को स्वीकार किया। उन्होंने मुझे अक्षय के साथ जब भोली भाली पत्नी के रूप में भूल भुलैया में देखा तब भी पसंद किया। देसी मैजिक में भी मैं इंडियन ही नजर आऊंगी। हालांकि वह कहती हैं कि नई पारी में वह फैन्स को अपने नए-नए लुक दिखाएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
ameesha patel
'देसी मैजिस' के बाद वह कोई ब्रेक नहीं चाहतीं और उनकी योजना लगातार फिल्में करने की हैं। अमीषा जल्द ही देसी मैजिक की रिलीज डेट घोषित करेंगी। उनके करीबी दोस्त कुणाल गूमर फिल्म के सह-निर्माता हैं। अमीषा के अनुसार, फिल्म बनने में थोड़ा वक्त लगा क्योंकि यह हमारी पहली कोशिश थी। मैं जल्द ही इसका ट्रेलर सबके सामने लाना चाहती हूं। वह बताती हैं कि 'देसी मैजिक' न तो कॉमेडी है और न ही कंटेंट सिनेमा। यह एक एंटरटेनमेंट देने वाली है। जिसे लोग परिवार के साथ देख सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।