अभिनेत्री आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से अक्सर खबरों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में है। अपनी पूरी ताकत झोंककर वह इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। इसके अलावा आलिया एक और वजह से भी सुर्खियों में हैं। आलिया के हाथ एक नई सफलता लगी है, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ को भी पीछे छोड़ दिया है। क्या है वह सफलता आइए जानते हैं...
Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर आलिया ने बनाया दबदबा, इस मामले में दीपिका और कटरीना को पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट को यह सफलता अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर मिली है। यह तो किसी से छिपा नहीं है कि आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर आलिया की अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के फॉलोअर्स की संख्या 70 मिलियन पर पहुंच गई है।
आलिया भट्ट इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ से भी आगे निकल गई हैं। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर जहां, 68.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, कटरीना कैफ के 66.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, श्रद्धा कपूर इन तीनों से भी आगे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 74.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर पीसी के करीब 82 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बात आलिया भट्ट की करें तो उनके लिए यह साल काफी शानदार रहा है। अप्रैल में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ शादी की है। अब जल्द ही उनके घर किलकारी भी गूंजने वाली है। वर्क फ्रंट पर भी आलिया के लिए यह वर्ष काफी शानदार रहा है। फरवरी में उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हुई, जिसे काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला। इसके बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'डार्लिंग्स' के जरिए उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा है। अब वह बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।