फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के आखिरी गाने 'छोरी का नाम' ने मचाया धमाल, पांच दिन में आए लाखों व्यूज

Tue, 06 Sep 2022 04:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 06 Sep 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat last song after death chhori ka naam gets viral on internet and got millions of views on youtube
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter

बीजेपी की नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। एक्स 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुकीं सोनाली की अचानक मौत ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि आम लोगों के बीच भी शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। अभी तक सोनाली की मौत से जुड़े कई खुलासे भी हो चुके हैं। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका आखिरी हरियाणवी गाना ‘छोरी का नाम' रिलीज हुआ, जिसके जरिए मेकर्स ने अभिनेत्री और बीजेपी नेता को श्रद्धांजलि भी दी। वीडियो ने रिलीज होते ही इंटरनेट जगत में तहलका मचा दिया था और इसे अब तक कई बार रिपीट पर देखा जा चुका है।

Sonali Phogat last song after death chhori ka naam gets viral on internet and got millions of views on youtube
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

बीती दो सितंबर को रिलीज हुए इस गाने की शुरुआत मेकर्स द्वारा सोनाली को याद करते हुए होती है। गाने के मेकर्स ने सोनाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए वीडियो की शुरुआत की। ‘छोरी का नाम' गाने में सोनाली एक नेता की भूमिका निभाई है, जिसमें बीच-बीच में वह गाने के बोल पर लिपसिंग भी करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनकी 'बिग बॉस' की क्लिप्स का इस्तेमाल भी किया गया। इस गाने को अभी तक 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Sonali Phogat last song after death chhori ka naam gets viral on internet and got millions of views on youtube
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

गाने की वीडियो से पहले मेकर्स ने सोनाली को याद करते हुए लिखा, 'यह गाना हमारी प्यारी सोनाली फोगट को एक श्रद्धांजलि है। वह हमेशा हमारी यादों और प्रार्थनाओं में जीवित रहेंगी। यह गाना हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट था, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर एक साल से अधिक समय तक काम किया, आइए इसे यादगार बनाते हैं।' आपको बता दें कि सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की था और वह हमेशा से ही फिल्मी पर्दे पर काम करना चाहती थीं। उन्हें कई फिल्मों के साथ म्यूजिक एल्बम्स में भी काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat last song after death chhori ka naam gets viral on internet and got millions of views on youtube
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter

जहां सोनाली इस गाने में एक्टिंग करती दिखाई दे रही हैं, वहीं 'छोरी का नाम' को आवाज नोनू राणा ने दी है। इसके लिरिक्स नति सिहाग के हैं और संगीत डी गौर ने दिया है। सोनाली के इस आखिरी वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘यह गाना हिट हो गया है और इसके लिरिक्स तो कमाल के हैं।'  वहीं दूसरे ने लिखा, ‘सोनाली मैम आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed