फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 Yrs Of Suriya: सूर्या ने सिनेमा इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल, नोट लिख फैंस को कहा धन्यवाद

Tue, 06 Sep 2022 02:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 06 Sep 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
Suriya on completed 25 years in cinema expressed happiness for love and support of fans
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक सूर्या शिवकुमार ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। साउथ फिल्मों के इस जबरदस्त अभिनेता ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'नेरुक्कू नेर' के साथ अपनी शुरुआत की था और अब तक अपने करियर में 50 फिल्मों में अभिनय कर चुके है। अपने इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपने सफर और इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। सूर्या ने अपने इस 25 साल के सफर को 'सुंदर और धन्य' बताया।

Suriya on completed 25 years in cinema expressed happiness for love and support of fans
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा लेकर अपने इस सफर की खुशी जाहिर की। सूर्या ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए लिखा, "सचमुच सुंदर और धन्य 25 साल..! सपने देखो और विश्वास करो..! आपका सूर्या।" आपको बता दें दो दशकों के करियर में, सूर्या ने कई बेहतरीन, यादगार और ब्लॉकबस्टर फिल्में सिनेमा इंडस्ट्री को दी हैं। सूर्या की दमदार अदाकारी के कारण उनके प्रशंसक न केवल दक्षिण में हैं बल्कि दुनिया भर में फैले हैं।   

Suriya on completed 25 years in cinema expressed happiness for love and support of fans
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पिता शिवकुमार की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए, सूर्या ने तमिल सिनेमा में प्रवेश किया था। अपने इन 25 वर्षों के करियर में सूर्या ने लगभग 50 फिल्मों में काम किया था। सूर्या की डेब्यू फिल्म  'नेरुक्कु नेर' का निर्देशन भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम ने किया था। तब से लेकर अब तक सूर्या ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर हर फिल्म के साथ अपनी योग्यता साबित की है। 'लवर बॉय' हो, 'आर्मी ऑफिसर' हो या 'मास हीरो', यह अभिनेता सब कुछ और कुछ भी कर सकता है और उनकी फिल्मोग्राफी इसका सबूत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suriya on completed 25 years in cinema expressed happiness for love and support of fans
सूर्या - फोटो : social media

इतनी धमाकेदार फिल्में करने और दर्शकों का दिल जीतने वाले सूर्या ने अपने नाम कई पुरस्कार किए हैं। सूर्या ने अपने 25 वर्षों के इस करियर में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार , तीन तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीते। गौरतलब है, सूर्या वह दक्षिण के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में ऑस्कर तक पहुंचीं। 'जय भीम' और 'सोरारई पोट्रु' को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed