फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita-Lalit: रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, सुष्मिता-ललित के ब्रेकअप की अफवाहों के बाद आया मीम्स का सैलाब

Tue, 06 Sep 2022 02:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Sep 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen-Lalit Modi break up rumours sparks memes fest on social media
ललित मोदी - सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने जब बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की थी तब हर कोई हैरान रह गया था। ललित मोदी ने अपने रिलेशनशिप का एलान करते वक्त न केवल अपनी और सुष्मिता की तस्वीरें साझा कर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा था। बल्कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव करते हुए पूर्व मिस यूनिवर्स को अपना बेटरहाफ भी बताया था।


दोनों के इस प्यार भरे सफर की शुरुआत हुए अभी कुछ महीने ही हुए थे कि दोनों के ब्रेक-अप की अफवाहें उठने लगीं। नेटिजन्स ललित मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुए बदलावों को देख यह अनुमान लगा रहे हैं कि सुष्मिता और उनकी राहें अब जुदा हो गई हैं। इसके साथ ही यूजर्स सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

Sushmita Sen-Lalit Modi break up rumours sparks memes fest on social media
ललित मोदी - सुष्मिता सेन - फोटो : Twitter @LalitKModi

ललित मोदी ने बायो में लिखा था..
ललित मोदी ने 15 जुलाई के करीब इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली थी। इस तस्वीर में वह सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ ही इंस्टाग्राम बायो में ललित मोदी ने लिखा था कि उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ नए जीवन की शुरुआत की है। सुष्मिता सेन को ललित मोदी ने पार्टनर इन क्राइम और 'माई लव' कहकर संबोधित किया था।

Sushmita Sen-Lalit Modi break up rumours sparks memes fest on social media
ललित मोदी - सुष्मिता सेन - फोटो : Twitter @LalitKModi

ललित मोदी ने बायो में किए यह बदलाव
वहीं घोषणा डेढ महिने बाद ही ललित मोदी ने अपने प्रोफाइल और इंस्टा बायो से सुष्मिता का फोटो और नाम हटा दिया है। अपनी नई प्रोफाइल में ललित मोदी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड में आईपीएल लिखा नजर आ रहा है। वहीं, इंस्टा बायो में ललित मोदी ने खुदको आईपीएल का फाउंडर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen-Lalit Modi break up rumours sparks memes fest on social media
ललित मोदी - सुष्मिता सेन - फोटो : Twitter @LalitKModi
यूजर्स ने किया रिएक्ट
दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। देखिए क्या कह रही पब्लिक...
 
 
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed