{"_id":"62fe5b9899716241d12c79fe","slug":"amitabh-bachchan-abhishek-bachchan-meet-union-minister-nitin-gadkari-to-support-national-road-safety-mission","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, केन्द्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर मांगा समर्थन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, केन्द्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर मांगा समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान नितिन गडकरी ने भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन का समर्थन करने के लिए बिग बी से समर्थन मांगा है। बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, भारत में ही प्रतिवर्ष लगभग 80 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मृत्यु का 13 प्रतिशत है।
सड़क दुर्घटना के ज्यादातर मामले तो लापरवाही की वजह से होते हैं या फिर सड़क सुरक्षा जागरूरता की कमी की वजह से, यही वजह है कि सड़क सुरक्षा शिक्षा उतनी ही जरूरी है, जितनी रहने की अन्य बुनियादी आवश्यकताएं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का उद्देश्य हर साल सड़कों पर मारे गए और घायल लोगों की संख्या को कम करने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी प्रदान करना है।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन कई साल से सामाजिक मुद्दों से जुड़े हुए हैं, जिनमें पल्स पोलियो अभियान, बालिकाओं की शिक्षा और स्वच्छ भारत अभियान शामिल हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो केबीसी की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ब्रह्मास्त्र के बाद अमिताभ बच्चन बहुत जल्द विकास बहल की फिल्म गुड बाय में रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता और पावेल गुलाटी के साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।