फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन और जया का 46 साल पुराना वेडिंग एलबम, जानें कैसे शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी

Mon, 03 Jun 2019 09:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 03 Jun 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and jaya bachchan wedding anniversary special story
amitabh jaya - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की आज 46वीं वेडिंग एनिवर्सरी है । इस मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने पैरेंट्स की एक तस्वीर शेयर की है । फोटो शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी पैरेंट्स । आप दोनों को बहुत सारा प्यार । 46 साल हो गए और अभी भी ये सफर जारी है ।' इस खास मौके पर पहली बार जानिए कि कैसे शुरू हुई थी बिग बी और जया बच्चन की लव स्टोरी । 
amitabh bachchan and jaya bachchan wedding anniversary special story
amitabh jaya - फोटो : social media
जया बच्चन ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है । साल 2001 में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आए थे । ये फिल्म थी 'कभी खुशी कभी गम' । इसके बाद से अभी तक फैंस को दोनों को एक साथ देखने का मौका नहीं मिला है । 
amitabh bachchan and jaya bachchan wedding anniversary special story
amitabh jaya - फोटो : social media
सिमी गरेवाल के चैट शो Rendezvous में अमिताभ ने अपनी और जया की पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में बताया था । बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था । मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan and jaya bachchan wedding anniversary special story
jaya bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो । जया बिल्कुल वैसी ही थीं । अमिताभ ने ये भी बताया था कि जया की आंखें उन्हें बेहद खूबसूरत लगी थीं । इसके काफी समय बाद ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म 'गुड्डी' की स्क्रिप्ट लेकर अमिताभ के पास आए ।
विज्ञापन
amitabh bachchan and jaya bachchan wedding anniversary special story
amitabh jaya - फोटो : social media
अमिताभ के साथ फिल्म में जया को कास्ट किया गया । अमिताभ,जया के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थे । जया ने बताया कि ये पहली नजर का प्यार नहीं था । जया ने बताया कि 1970 में उन्होंने अमिताभ को पहली बार पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में देखा था । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed