फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh-Jaya: अमिताभ बच्चन के प्यार में डूब गई थीं जया, रेखा को दूर रहने की दी हिदायत, दिलचस्प है प्रेम कहानी

Sat, 03 Jun 2023 10:50 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 03 Jun 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Jaya Bhaduri wedding anniversary know some interesting facts about their love life
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को करीब 50 साल हो गए हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इनकी जोड़ी ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दीं और साथ में काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया। इनकी लव स्टोरी और शादीशुदा जिंदगी में हमेशा से लोगों की दिलचस्पी रही है। कहते हैं एक कामयाब इंसान के पीछे एक औरत का हाथ होता है। कुछ ऐसा ही अमिताभ के साथ हुआ। जया बच्चन ने मुश्किल वक्त में अमिताभ का साथ दिया। जब से जया बच्चन की एंट्री अमिताभ बच्चन की जिंदगी में हुई है तब से अमिताभ के सितारे बुलंद हैं। आज बॉलीवुड के इस पावर कपल की सालगिरह है। 3 जून 1973 को दोनों ने शादी रचाई थी। इस मौके पर आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे कि कैसे इनकी मुलाकात हुई, फिर प्यार और शादी हुई तो चलिए शुरू करते हैं...

Amitabh Bachchan and Jaya Bhaduri wedding anniversary know some interesting facts about their love life
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ और जया की एक दूसरे पर नजर साल 1970 में पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में पड़ी थी। अमिताभ वहां मशहूर फिल्म निर्माता के. अब्बास और अन्य अभिनेताओं के एक समूह के साथ पहुंचे थे। हालांकि, अमिताभ के व्यक्तित्व ने जया का ध्यान खींचा लेकिन हकीकत में कुछ हुआ नहीं। दरअसल तब अमिताभ बच्चन अभिनेता बनने के लिए संघर्ष कर ही रहे थे जबकि जया पहले से ही एक सुपरस्टार थीं। जया को पहली नजर में ही अमिताभ से प्यार हो गया था।  अमिताभ बच्चन और जया की मुलाकात फिल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म बावर्ची के सेट पर जिसमें जया भादुड़ी और राजेश खन्ना साथ काम कर रहे थे, वहां पर भी अमिताभ जया से मिलने लगातार जाते थे और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ा। 

Amitabh Bachchan and Jaya Bhaduri wedding anniversary know some interesting facts about their love life
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ और जया की शादी अचानक से हुई। अमिताभ ने बताया था कि फिल्म जंजीर की सफलता के बाद सारे दोस्त मिलकर लंदन जाने की तैयारी में थे जिसमें उनके साथ जया भी थीं। लेकिन पिता हरिवंशराय बच्चन की शर्तों के कारण दोनों को शादी करनी पड़ी। दरअसल जब हरिवंशराय बच्चन को पता चला कि लंदन जाने वाले दोस्तों में जया भी साथ हैं तो उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ को अगर साथ में लंदन जाना है तो पहले उन दोनों को शादी करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Jaya Bhaduri wedding anniversary know some interesting facts about their love life
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय वो भी था जब अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी के खूब चर्चे हो रहे थे। दोनों के बीच लव अफेयर की खबरें रोजाना अखबार और मैगजीन में पढ़ने को मिलने लगी थीं। अमिताभ रेखा को खूब डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी पर्दे के साथ-साथ असल जिंदगी में हिट हो गई थी। फिल्मी गलियों में एक दौर वो था जब अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी कहा जाता था और इनकी प्रेम कहानियों के चर्चे लोगों की जुबां पर रहते थे। लेकिन जैसे ही दोनों की बीच अफेयर की खबरें जया बच्चन के कान तक पहुंची तो मानों जया के होश उड़ गए थे।

यह भी पढ़ें: दादा-नाना बनने के बाद भी पिता बने ये हॉलीवुड स्टार्स, एक तो 83 की उम्र करेंगे बच्चे का स्वागत

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Jaya Bhaduri wedding anniversary know some interesting facts about their love life
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

एक बार जब अमिताभ बच्चन घर पर नहीं थे तो जया ने एक रात रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया था। तब रेखा को लगा था कि शायद वह उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाएंगी। लेकिन जब रेखा जया के घर पहुंची तो उन्होंने रेखा का खूब आदर सत्कार किया, खाना खिलाया और घर भी दिखाया। जब रेखा वापस जा रही थी तो जया ने उनसे सिर्फ ये कहा कि 'मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी'। जया की इस बात ने साफ कर दिया था कि रेखा कभी भी अमिताभ की नहीं हो पाएंगी।

यह भी पढ़ें: 'गुलमोहर' के निर्देशक से लड़ पड़े मनोज बाजपेयी, दोनों के बीच इस बात को लेकर हुई कहासुनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed