सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस फिल्म के बाद ही अमिताभ-रेखा के अफेयर की चल पड़ी थी चर्चा, 40 साल पहले साथ में दी थी सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Jun 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and rekha starrer mr natwrlal completed 40 years
amitabh bachchan and rekha - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन की एक्शन कॉमेडी फिल्म मिस्टर नटवरलाल को आज 40 साल पूरे हो गए हैं। 8 जून 1979 को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ी अमिताभ-रेखा एक साथ नजर आए थे। अमिताभ के करियर में यह फिल्म एक टर्निग प्वॉइंट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। इसी के बाद बिग बी बच्चों केे भी फेवरेट बन गए।

Trending Videos
amitabh bachchan and rekha starrer mr natwrlal completed 40 years
amitabh bachchan - फोटो : social media

दरअसल, फिल्म में अमिताभ ने बच्चों के साथ एक गाना गाया। जिसके बोल हैं- मेरे पास आओ मेरे दोस्तो एक किस्सा सुनो। ये गाना काफी हिट हुआ। इसे आनंद बख्शी ने लिखा था जबकि संगीतकार राजेश रोशन ने संगीत दिया था। फिल्म के सारे गाने हिट हुए थे। खास बात यह थी कि इसमें पहली बार अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में गाना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan and rekha starrer mr natwrlal completed 40 years
amitabh bachchan and rekha - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन के लिए पहली बार फिल्म में गाना आसान काम नहीं था। इसका जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में भी किया था। अमिताभ ने लिखा था कि 'मुझे अचानक खबर दी गई कि पहली बार मुझे अपने ही बैकग्राउंड गाने मेरे पास आओ को गाना है। इस प्रस्ताव से डरकर मैंने फिल्म के डायरेक्टर और संगीतकार से घंटों बहस की। उनसे मैंने कहा कि ये नहीं करूंगा, क्योंकि मैं यह कर ही नहीं सकता।'

amitabh bachchan and rekha starrer mr natwrlal completed 40 years
amitabh bachchan - फोटो : social media

आखिरकार बाद में अमिताभ मान गए और महबूब स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड किया। इसी फिल्म का एक और गाना परदेसिया भी काफी पॉपुलर हुआ था जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। बता दें कि फिल्म में अमिताभ-रेखा के अलावा कादर खान और अमजद खान की भी मुख्य भूमिका थी।

विज्ञापन
amitabh bachchan and rekha starrer mr natwrlal completed 40 years
amitabh bachchan and rekha - फोटो : social media

कम ही लोगों को पता है कि मिस्टर नटवरलाल के बाद ही अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। दोनों की आखिरी फिल्म यश चोपड़ा की सिलसिला थी। इसके बाद दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed