{"_id":"5ad4182f4f1c1b320a8b4cd9","slug":"amitabh-bachchan-and-rishi-kapoor-starrer-film-102-not-out-song-teaser-badumbaaa-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिग बी और ऋषि कपूर ने एक साथ किया 'बडुम्बा', फैंस बोले- 'अमिताभ जी जिंदाबाद'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: बिग बी और ऋषि कपूर ने एक साथ किया 'बडुम्बा', फैंस बोले- 'अमिताभ जी जिंदाबाद'
Mon, 16 Apr 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार अमिताभ बच्चन फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वह फिल्मों में प्रयोग करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। इस बात को उनकी अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' के 'बडुम्बा' गाने ने साबित कर दिया है। इस फिल्म के 'बडुम्बा' गाने का टीजर रिलीज हो चुका है।
2 of 4
'बडुम्बा' गाने में अमिताभ और ऋषि कपूर की शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इस गाने में अमिताभ के साथ ऋषि कपूर ने भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में गाना गाया है। वहीं बिग बी ने पहली बार किसी फिल्म के म्यूजिक कंपोज किया है।
3 of 4
बताया जाता है कि 'बडुम्बा' शब्द का अमिताभ की जिंदगी से गहरा संबंध है। इस शब्द का इस्तेमाल वह अक्सर किया करते हैं, खासकर जब उन्हें अपनी खुशी जाहिर करनी होती है। इस गाने की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में की गई। यह एक प्रमोश्नल गाना है जिसे फिल्माने में पूरे तीन दिन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'बडुम्बा' की टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाने को यूट्यूब पर काफी दर्शक ने पसंद कर रहे हैं। बात करें फिल्म फिल्म '102 नॉट आउट' की तो इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म में अमिताभ ने 102 साल के पिता और वहीं ऋषि कपूर ने 75 साल के बेटे के भूमिका निभाई है। यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।