{"_id":"5abb5e224f1c1b690e8b6f00","slug":"amitabh-bachchan-and-rishi-kapoor-upcoming-film-102-not-out-trailer-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे को वृद्धाश्रम भेजने वाले पहले बाप बने अमिताभ बच्चन, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे को वृद्धाश्रम भेजने वाले पहले बाप बने अमिताभ बच्चन, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज
Wed, 28 Mar 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
not out
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को लेकर कल से ही सस्पेन्स बना हुआ था। अब इस सस्पेंस से परदा गिराते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। उमेश शुक्ला की यह फिल्म एक परिवारिक ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन 102 वर्षीय व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।
2 of 4
102 Not Out
फिल्म के ट्रेलर में आपको काफी मजेदार डायलॉग्स सुनने को मिलेंगे। ट्रेलर में अमिताभ बच्चन जहां आशावादी दिखाई दे रहे हैं वहीं उनके बेटे के रोल में ऋषि कपूर बढ़ती उम्र को लेकर परेशान दिख रहे हैं।
3 of 4
102 नोट आउट
- फोटो : self
फिल्म में पहली बार ऋषि कपूर के पिता का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 4 मई को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म से अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
not out
हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था पोस्टर में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर पर पानी सींचते हुए नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि यह फिल्म असल में सौम्या जोशी द्वारा लिखित गुजराती स्टेज ड्रामा फिल्म से प्रेरित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।