वैसे तो रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन मौका मिलने पर किसी ना किसी इवेंट में जरूर दिखाई देती हैं। हाल ही में वो रियलिटी टीवी शो 'राइजिंग स्टार्स' के सेट पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा।
...तो क्या आज भी रेखा के हर शो को टीवी पर देखते हैं अमिताभ बच्चन, ट्वीट ने खोले सारे राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा शुरुआत से लेकर अंत तक शो में छाई रहीं। इस स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट ने रेखा के पॉपुलर गाने गाए। तभी एक कंटेस्टेंट ने स्टेज पर आकर 'पिया बावरी' गाना गाया। रेखा को गाना इतना पसंद आया कि वो स्टेज पर पहुंच गईं।
गाने के साथ रेखा मजे से डांस करने लगीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। शो के दौरान शंकर महादेवन ने रेखा से कोई तमिल गाना गाने को कहा। शंकर के कहने पर रेखा ने भी सुर लगाए। शंकर ने इस गाने का मतलब भी समझाया।
शंकर ने रेखा की तारीफ में कहा, 'you rocked the show' । यह बात सुन रेखा ने शंकर से कहा, 'चुम्मा'। रेखा के ऐसा कहने पर शंकर ने बताया कि तमिल में 'चुम्मा' का मतलब 'Simply' होता है। इस बीच रेखा को बिग बी का गाना 'जुम्मा-चुम्मा' याद आ गया।
A post shared by ❁ 🥀 Rekha Ganesan Fanpage🥀 ❁ (@rekhajifp) on
रेखा इस बात का जिक्र करते-करते रुक गईं। राइजिंग स्टार में काफी देर तक 'Simply'की चर्चा होती रही। कमाल की बात तो यह है कि इस शो के कुछ देर बाद ही अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'Simply'।
simply .. https://t.co/D5wRI9uqkk