{"_id":"5aba677f4f1c1b91778b7c4d","slug":"9-actress-who-work-with-aamir-salman-and-shahrukh-in-film-but-this-actress-has-no-chance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 9 एक्ट्रेस कर चुकी हैं तीनों खान के साथ फिल्म, इस टॉप एक्ट्रेस को नहीं मिला एक के साथ भी यह मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये 9 एक्ट्रेस कर चुकी हैं तीनों खान के साथ फिल्म, इस टॉप एक्ट्रेस को नहीं मिला एक के साथ भी यह मौका
Wed, 28 Mar 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल किया है और आज वे फिल्म जगत में टॉप पर हैं। इस बीच कुछ ऐसी भी हीरोइन रही हैं जिन्होंने तीनों खान के साथ फिल्म कर मिसाल कायम की है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
माधुरी दीक्षित
2 of 11
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और डांस के चर्चे आज भी फिल्म जगत में किए जाते हैं। लेकिन माधुरी उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ काम किया है। बता दें कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म दिल में आमिर के साथ, ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान और शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल में काम किया है। हालांकि इन फिल्मों के बाद भी यह जोड़ी कई फिल्मों में नजर आईं।
काजोल
3 of 11
kajol
एक्ट्रेस काजोल और शाहरुख की पर्दे पर जोड़ी आज भी हिट है। शाहरुख और काजोल की कई फिल्में हैं। लेकिन काजोल ने शाहरुख के अलावा आमिर और सलमान खान के साथ फिल्म की है। सलमान खान के साथ वह सुपरहिट फिल्म प्यार किया तो डरना क्या और आमिर के साथ सुपरहिट फिल्म फना में नजर आईं थी। बता दें कि फिल्म इश्क के लंबे अरसे बाद काजोल और आमिर फिल्म फना में एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जूही चावला
4 of 11
juhi chawla
80 के दशक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रसे जूही चावला भी तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। जूही ने आमिर के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक की थी और सलमान के साथ वह फिल्म दीवाना मस्ताना में एक छोटे से रोल में सलमान के साथ नजर आईं थी। वहीं, शाहरुख के साथ जूही ने ब्लॉक बस्टर फिल्म डर, वन टू का फोर, डुप्लीकेट, राजू बन गया जेंटलमैन, रामजाने जैसी फिल्में की है।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
5 of 11
karishma kapoor
तीनों खान के साथ फिल्म करने की लिस्ट में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी शामिल हैं। उन्होंने आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म राजा हिंदूस्तानी में काम किया था। वहीं सलमान के साथ वह फिल्म चल मेरे भाई, दुल्हन हम ले जाएंगे में काम किया। बता दें कि शाहरुख के साथ करिश्मा फिल्म दिल तो पागल में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।