फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन ही एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो 74 साल की उम्र में भी हीरो का रोल करते हैं। आज से 3 दिन बाद बिग बी उम्र के 75वें पड़ाव पर पहुंच जाएंगे। अमित जी के बारे में जितनी बात करो, कम है। आज हम आपको उनके मेकअप मैन की जुबानी कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।
अमिताभ के मेकअपमैन ने किए थे कई खुलासे, आप भी जानें सेट पर क्या करते हैं बिग बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत हैं। दोनों का जुड़ाव फिल्म 'जंजीर' के वक्त से है। पिछले 38 सालों के इस रिश्ते के दौरान अमिताभ की सफलता और असफलता दोनों को दीपक ने भी जिया है। वे खुद कहते हैं कि अमिताभ ने उन्हें हमेशा अपने परिवार का हिस्सा माना है। वहीं अमिताभ का कहना है कि जिस इंसान ने उनके ऑन स्क्रीन लुक को हमेशा खास बनाया वह उनके लिए भी खास है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: सपना चौधरी के लटकों-झटकों ने घर में लगाई आग, डांस की तस्वीरें आईं सामने
अमित जी से मेरी मुलाकात 'जंजीर' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय मैं असिस्टेंट मेकअपमैन था। अपने गुरु की देखरेख में मेकअप करता था लेकिन जब मैंने अमित जी का मेकअप किया तो वह उन्हें बहुत पसंद आया और उन्होंने मुझे अपना निजी मेकअपमैन बना लिया। उसके बाद तो अमितजी और मेरा बीच एक अनकहा सा रिश्ता बन गया।
पढ़ें- B'Day Spl: 13 साल की उम्र में एक राजा ने बेगम अख्तर को दिया था ऐसा जख्म, हादसे के बाद बन गई थीं मां
दीपक का कहना है कि अमित जी वक्त के बहुत पाबंद हैं। वक्त को लेकर उनका अनुशासन उनसे जुड़े लोगों को भी अनुशासित बना देता है। वे हमेशा कहते हैं कि मेरे अंदर ऐसी कोई खासियत नहीं है जिसकी नकल उतारी जाये। लेकिन अगर कोई फिर भी मेरे रहन-सहन से कुछ सीख सकता है तो वह भी मेरी तरह वक्त की कीमत को समझे। यही वजह है कि मैं पिछले 38 सालों से अमितजी की हर शूटिंग स्पॉट पर उनसे आधे घंटे पहले मौजूद रहता हूं।
वैसे हर कोई उनकी तरह वक्त का पाबंद नहीं है इसलिए उनकी सुबह की शूटिंग के वक्त अक्सर मैंने देखा है कि सेट पर अमित जी और मैं सबसे पहले पहुंच जाते थे और यूनिट वहां नहीं होती थी। पता चलता था कि सभी लोग रास्ते में हैं। ऐसे में वे उस वक्त शूटिंग स्टूडियो में मौजूद पेड़-पौधों को पानी देने में जुट जाते हैं तो कभी फ्लोर साफ करवाने लगते हैं। उस वक्त तो आपको देखकर लगेगा ही नहीं कि ये महानायक अमिताभ बच्चन हैं लेकिन उनकी यही सादगी उनकी खासियत है।