बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र की उस दहलीज पर हैं, जिसे रिटायरमेंट की उम्र माना जाता है और अधिकांश लोग घर बैठकर आराम करना पसंद करते हैं। मगर, अमिताभ बच्चन ने काम करने के अपने जुनून से यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उम्र बाधा नहीं बन सकती। बता दें कि 11 अक्तूबर को बिग बी अपना 80 वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन, आज भी मेहनत करने की जहां बात आती है तो अमिताभ बच्चन आज के दौर के एक्टर्स को टक्कर देते नजर आते हैं। यही वजह है कि पर्दे पर उनका जादू बरकरार है। अमिताभ बच्चन अपने फिल्मी किरदारों को निभाने के लिए किस हद तक मेहनत करते हैं, इसका एक बेहद दिलचस्प किस्सा है। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इसके बारे में-
80 साल-80 किस्से: जब सात दिन बिना नहाए रहे थे बिग बी, वजह जानकर आप भी देंगे शाबाशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह किस्सा है अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी से जुड़ा।' ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 1969 में रिलीज हुई थी। बता दें कि यह फिल्म एक महिला क्रांतिकारी के नजरिए से आगे बढ़ती है जो अस्पताल में लेटे-लेटे उन पुराने दिनों को याद करती है जब देश के अलग-अलग धर्मों और इलाकों से आए उसके साथियों ने मिलकर गोवा को पुर्तगालियों से आजादी दिलवाई थी। अमिताभ बच्चन बिहार के एक मुसलमान युवक अनवर अली का रोल कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अमिताभ बच्चन पूरे एक हफ्ते तक बिना नहाए रहे।
80 साल-80 किस्से: वक्त के पाबंद है अमिताभ बच्चन, कई दफा वॉचमैन से भी पहले पहुंचे सेट पर
दरअसल, इस फिल्म का बजट काफी कम था। ऐसे में मशहूर मेकअप आर्टिस्ट पंधारी जुकर बिना फीस के काम करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन वो बहुत व्यस्त रहते थे। केए अब्बास की एक किताब के विमोचन पर खुद बिग बी ने अपनी पहली फिल्म से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए बताया था, 'शूटिंग मुंबई में नहीं गोवा में थी। मेकअप आर्टिस्ट जुकरजी ने कहा कि मेरे पास शूटिंग से एक हफ्ते पहले का समय है तो मैं अमिताभ की दाढ़ी एक हफ्ते पहले लगाकर चला जाऊंगा। उन दिनों मेकअप का काम उतना विकसित नहीं था। एक-एक बाल जोड़कर दाढ़ी बनती थी। मैं एक हफ्ते तक दाढ़ी लगाकर घूमता रहा। एक हफ्ते तक नहाया तक नहीं कि दाढ़ी निकल न जाए।'
80 साल-80 किस्से: लोगों को करोड़पति बनाने वाले बिग बी जब खुद हो गए दिवालिया, गिरवी रखना पड़ा था बंगला
मेकअप आर्टिस्ट पंधारी जुकर ने एक बार कहा था- 'मुझे याद है अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी। अमिताभ को मैंने दाढ़ी लगाई थी और अचानक मुझे किसी जरूरी काम से सात दिन के लिए मुंबई जाना पड़ा था। तब मैंने अमिताभ से पूछा था कि अब तुम क्या करोगे? तब अमिताभ ने कहा था कि मैं इस मेकअप को संभाल कर रखूंगा। पूरे 6 दिन अमिताभ चेहरे के नीचे पानी डालकर नहाते थे और अपने उसी लुक के साथ उन्होंने 6 दिन बिना मुंह धोए लगातार शूटिंग की।' उन्होंने आगे बताया था, 'मैं जब छह दिन बाद उनसे मिला तो वो दाढ़ी उनके चेहरे पर सही सलामात थी। वो कैसे सोते होंगे? कैसे खाना खाते होंगे, ये सब सोचकर मैं बहुत हैरान हुआ था। तब मैंने उनसे कहा था कि तुम बहुत आगे जाओगे। तुम्हारा काम के लिए ये प्रेम तुम्हें एक दिन सुपरस्टार बनाएगा।' एक मीडिया बातचीत के दौरान पंधारी ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन की आवाज जरूर शानदार थी, लेकिन उन्हें देखकर मुझे उस वक्त तो कम से कम कतई नहीं लगा कि ये दुबला पतला, लंबा इंसान कभी सुपरस्टार बन पाएगा। फिर फिल्म के एक सीन में उन्हें पुर्तगाली टॉर्चर कर रहे हैं उनका पांव काट दिया गया है और वो रेंग रहे हैं। ये सीन उन्होंने जब किया तो सेट पर मौजूद सारे लोग तालियां बजाने लगे और तब मुझे अहसास हुआ कि ये बंदा काफी दूर तक जाएगा।'
80 साल-80 किस्से: बिग बी के लिए बेहद खास है लेटे हनुमान जी का ये मंदिर, जानिए क्यों हर साल लगाते हैं अर्जी