{"_id":"63281b5f4826e17fde749c83","slug":"amitabh-bachchan-boman-irani-anupam-kher-uunchai-new-poster-release-film-will-release-on-11-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uunchai: अमिताभ बच्चन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, बमन ईरानी- अनुपम खेर संग ऊचांईयों का मजा लेते दिखे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Uunchai: अमिताभ बच्चन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, बमन ईरानी- अनुपम खेर संग ऊचांईयों का मजा लेते दिखे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऊंचाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
फिल्म 'ऊंचाई' का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। इसकी वजह बेहद खास है। दरअसल, बॉलीवुड की सात दिग्गज हस्तियां इस फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी दिखेंंगी। इसके अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा का भी अहम किरदार है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज.आर.बड़जात्या ने किया है। फिल्म को 11 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Trending Videos
2 of 4
फिल्म 'ऊंचाई'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में इसका नया पोस्टर जारी किया गया जिसमें 'ऊंचाई' के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी हिमालय पर चढ़ाई के दौरान इस एक चट्टान पर आराम करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में पीछे माउंट एवरेस्ट भी नजर आ रहा है। इसमें अनुपम खेर को घर का बना खाना खाते देखा जा सकता है। नए पोस्टर के बाद लोगों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार भी सूरज की यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
'ऊंचाई' की रिलीज के साथ सूरज की राजश्री प्रोडक्शन फिल्म इंडस्ट्री में 75 साल पूरे करने जा रही है। यह इस प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली 60वीं फिल्म है। इसके अलावा राजश्री का महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के साथ पहला एसोसिएशन है। बता दें कि सभी राजश्री फिल्मों की तरह ऊंचाई भी भव्य दृश्यों और बड़ी स्टारकास्ट के साथ काफी प्रॉमिसिंग लग रही है। दोस्ती का अविस्मरणीय सफर पर बनी यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।
4 of 4
ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। सूरज अब तक 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'विवाह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।