सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को फिर से किया तलब, EOW में आज होंगी पेशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police summons Jacqueline Fernandez to appear again in EOW on September 19 in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है। एक्ट्रेस को एक बार फिर से पूछाताछ के लिए तलब किया गया है। जैकलीन को आज यानी 19 सितंबर को आर्खिक अपराध शाखा (EOW) में पेश होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले जैकलीन को 14 सितंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान सुकेश से जैकलीन की पहचान करवाने वाली पिंकी ईरानी भी पुलिस के सामने पेश हुईं। दोनों को आमने-सामने बिठाकर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ की गई थी। 

Trending Videos
Delhi Police summons Jacqueline Fernandez to appear again in EOW on September 19 in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए आज 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police summons Jacqueline Fernandez to appear again in EOW on September 19 in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज कई बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं। जिसमें उन्होंने यह बात स्वीकारी थी कि सुकेश चंद्रशेखर से उन्होंने कई महंगे उपहार लिए हैं। 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Delhi Police summons Jacqueline Fernandez to appear again in EOW on September 19 in money laundering case
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में अब तक जैकलीन और नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा में तलब किया जा चुका है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा और जैकलीन ही नहीं बल्कि अन्य चार अभिनेत्रियां भी सुकेश से मिलने जेल पहुंची थीं। कथित तौर पर निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में मुलाकात की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed