सब्सक्राइब करें

Brahmastra: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की दूसरी फिल्म बनी ब्रह्मास्त्र, लेकिन अब भी हिट नहीं, जानें क्यों?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 19 Sep 2022 12:49 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। यह साल शुरुआत से ही हिंदी फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा है। 

विज्ञापन
Brahmastra hit or flop: Ranbir kapoor Alia bhatt film need to earn rs 500 to 530 crores to mark itself as hit
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। यह साल शुरुआत से ही हिंदी फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा है। कई बड़े कलाकारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। ऐसे में रणबीर-आलिया की इस फिल्म ने बॉलीवुड की डूबती नैया को किनारा दिखाने का काम किया है। लेकिन अभी भी इस फिल्म को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह फिल्म हिट हुई या फ्लॉप। तो चलिए हम आपको बताते हैं। 

Trending Videos
Brahmastra hit or flop: Ranbir kapoor Alia bhatt film need to earn rs 500 to 530 crores to mark itself as hit
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ अपनी एक अलग दुनिया की वजह से दर्शकों को लुभाने में काफी हद तक सफल रही है। फिल्म हर दिन चौंकाने वाले आंकड़ों में कमाई कर रही है। दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला है। 410 करोड़ के बड़े बजट से बनी यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। फिल्म के जरिए ना सिर्फ मेकर्स बल्कि इसकी पूरी टीम ने एक बड़ा दांव खेला है। फिल्म ने 10 दिन में देशभर में 215.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं दुनिया भर में कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra hit or flop: Ranbir kapoor Alia bhatt film need to earn rs 500 to 530 crores to mark itself as hit
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, इसके बाद भी लोगों के मन में फिल्म को लेकर कई तरह के सवाल है। लोग अभी भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि फिल्म हिट है या नहीं। तो आइए जानते हैं फिल्म के प्रदर्शन और इसके वर्डिक्ट के बारे में। अगर कोई फिल्म अपने बजट का 120-130 परसेंट तक कमाई कर लेती है तो इसे हिट माना जाता है। ऐसे में अगर 400 करोड़ बजट के हिसाब से देखें तो हिट होने के लिए 'ब्रह्मास्त्र' अभी 500-530 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई करनी होगी। यानी कि अभी फिल्म को हिट होने के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। वहीं, अगर फिल्म 451 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करती है तो इसे सेमी हिट माना जाएगा। 

Brahmastra hit or flop: Ranbir kapoor Alia bhatt film need to earn rs 500 to 530 crores to mark itself as hit
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें 9 सितंबर को रिलीज हुए इस फिल्म ने महज 9 दिन में भूल भुलैया 2 के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म तीन भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के पहले भाग में कई सारे सवाल अधूरे छोड़े हैं, जिनका जवाब पाने के लिए लोगों को इसके दूसरे भाग का इंतजार करना होगा। खबरों की मानें तो ब्रह्मास्त्र का पार्ट- 2, साल 2025 तक रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed