सब्सक्राइब करें

Brahmastra vs Kashmir Files: क्या सच में 'ब्रह्मास्त्र' ने तोड़ा 'कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड? यहां जानिए सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 19 Sep 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Vs Kashmir Files Know About Ranbir Vivek Agnihotri Film Budget Box Office Collection
ब्रह्मास्त्र और द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' ने विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को पछाड़ दिया है। क्या आपने भी ऐसी कोई खबर पढ़ी है? दरअसल, रविवार को अयान मुखर्जी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स से ज्यादा कमाई कर ली है। जिसकी वजह से यह खबरें चल रही हैं। लेकिन, द कश्मीर फाइल्स के निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने इन खबरों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट कर इन खबरों को खारिज कर दिया है। जिसके बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वाकई कमाई के मामले में ब्रह्मास्त्र ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म का पटखनी दे दी है? आइए जानते हैं क्या है सच्चाई...

Trending Videos
Brahmastra Part 1 Shiva Vs Kashmir Files Know About Ranbir Vivek Agnihotri Film Budget Box Office Collection
विवेक अग्निहोत्री, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा?
कुछ रिपोर्ट्स और कमेंट्स का स्क्रिनशॉट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, "हा हा हा हा। मुझे नहीं पता कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स… को लाठी, रॉड, हॉकी… या एके47 या पत्थरों से कैसे पीटा…। या पेड पीआर और इनफ्लुएंसर्स के साथ? बॉलीवुड फिल्मों को एक-दूसरे को टक्कर देने दो। हमें अकेला छोड़ दो। मैं इस मूर्ख दौड़ का हिस्सा नहीं हूं। धन्यवाद।"



विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Vs Kashmir Files Know About Ranbir Vivek Agnihotri Film Budget Box Office Collection
ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

असल में कितनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र को 410 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया है। यदि इसके कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 360 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी, 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी यह फिल्म अब तक अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई है।

Brahmastra Part 1 Shiva Vs Kashmir Files Know About Ranbir Vivek Agnihotri Film Budget Box Office Collection
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर फाइल्स का कैसा रहा प्रदर्शन?
वहीं, विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो इस फिल्म को तकरीबन 15 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मार्च, 2022 को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 340 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यानी, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत इस फिल्म ने अपनी लागत से कहीं ज्यादा की कमा लिया है। 

विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Vs Kashmir Files Know About Ranbir Vivek Agnihotri Film Budget Box Office Collection
ब्रह्मास्त्र, कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media

तो क्या द कश्मीर फाइल्स को पछाड़ पाई ब्रह्मास्त्र?
ब्रह्मास्त्र को बॉक्स ऑफिस पर सफल तब माना जाएगा जब फिल्म तकरीबन 500 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। यानी, अब भी अयान मुखर्जी की फिल्म को 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। वहीं, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 325 करोड़ रुपये तक का प्रॉफिट कमा चुकी है। मतलब, ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स को नहीं पछाड़ पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed