सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: अक्षरा सिंह का MMS लीक! एक्ट्रेस के बयान से लेकर अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Akshara Singh MMS leaked actress statement and reaction of celebs Know all the details here
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह ने अभिनय के अलावा शानदार गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह केवल यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। अक्षरा सिंह फिल्मों से तो लोगों का मनोरंजन करती ही हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनके गानों की धूम मची रहती है। हाल ही में अक्षरा सिंह का नाम अचानक तेजी से चर्चा में आया था। दरअसल दावा किया जा रहा था कि कथित तौर पर वह वीडियो अभिनेत्री अक्षरा सिंह का है। वीडियो सामने आने के बाद जहां ट्रोल्स अक्षरा सिंह की आलोचना करते नजर आए तो वहीं करीबियो और फैंस  ने अभिनेत्री का बचाव किया। एक्ट्रेस भी इन सब बातों पर ध्यान न देकर काम पर फोकस कर रही हैं। जानते हैं इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ?

Trending Videos
Akshara Singh MMS leaked actress statement and reaction of celebs Know all the details here
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

फिलहाल इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि 'मुझे पता नहीं कि 'इस तरह की हरकत किसने की है, लेकिन मुझे इन सारी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई कुछ भी बोल रहा है। मैंने वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है। मैं वीडियो में दिख रही हूं क्या? पता नहीं कौन यह सब कर रहा है। फिलहाल तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसको जो करना है करें।' अभिनेत्री ने अपने इस जवाब से साफ कर दिया कि इन सब चीजों से वह टूटने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara Singh MMS leaked actress statement and reaction of celebs Know all the details here
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह का कथित वीडियो वायरल होने के बाद यूट्यूब पर एक और वीडियो साझा किया गया था, जिसमें अक्षरा सिंह को रोते हुए दिखाया गया था और वह कहती नजर आ रही हैं कि तंग करके रखा है, जो मुझे पसंद करते हैं वो पसंद करेंगे ही। चाहं मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूं। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में कहते नजर आए कि ये पुराना वीडियो है। यह वीडियो तकरीबन 2 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसे एमएमएस कांड के बाद अक्षरा सिंह का रिएक्शन बताकर वायरल किया जा रहा है।

Akshara Singh MMS leaked actress statement and reaction of celebs Know all the details here
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया हाउस से बातचीत में अक्षरा सिंह के करीबी रंजन सिन्हा ने कहा कि अक्षरा ने अपनी मेहनत और लगन से इस  मुकाम को पाया है, कुछ लोग उसकी सफलता से परेशान हो गए हैं और इस तरह के फेक एमएमएस से उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी को भी बदनाम करने के लिए ये इंडस्ट्री में एक ट्रेंड सा चल पड़ा है और जिसका शिकार अक्षरा सिंह को बनाया गया है।

विज्ञापन
Akshara Singh MMS leaked actress statement and reaction of celebs Know all the details here
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस की मांग पर मेजदार वीडियोज भी साझा कर रही हैं और फैंस भी उन्हें पहले की तरह ही प्यार दे रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed