{"_id":"63280bd7edc52e18e33716e0","slug":"lucky-ali-birthday-know-why-famous-singer-left-music-industry-and-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucky Ali: 'यहां बदतमीजी बहुत है...', जानिए इंडस्ट्री छोड़ने के बाद लकी अली ने क्यों कहा था ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lucky Ali: 'यहां बदतमीजी बहुत है...', जानिए इंडस्ट्री छोड़ने के बाद लकी अली ने क्यों कहा था ऐसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लकी अली
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सिंगर लकी अली सोमवार को 64 साल के हो गए। म्यूजिक इंडस्ट्री में लकी अली का एक असामान्य करियर रहा है। अपने सिंगिंग करियर में सिंगर ने कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम किया है। साथ ही लकी अली ने पॉप म्यूजिक की वजह से भी लाखों दिलों को जीता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने करियर के पीक पर उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़कर सभी को चौंका दिया था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया था।
Trending Videos
2 of 4
लकी अली
- फोटो : सोशल मीडिया
महान अभिनेता-फिल्म निर्माता महमूद के बेटे लकी अली ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कदम बहुत देर से रखे। वह 37 वर्ष साल के थे जब उनका पहला एल्बम सुनो 1996 में रिलीज हुआ था। साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' में दो सुपरहिट गाने गाकर वह रातों रात काफी ज्यादा फेमस हो गए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई। एक्टर ने 'कांटे' और 'सुर' जैसी फिल्मों से अभिनय में कदम रखा। हालांकि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तमाशा' में गाना गाने के बाद के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
लकी अली
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2017 के एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की थी। गायक-अभिनेता ने कहा था, 'इस जगह पर बदतमीजी बहुत है। इन दिनों जो फिल्में बन रही हैं उनमें प्रेरणा की कमी है और मुझे लगता है कि ऐसी फिल्मों से सीखने के लिए कुछ नहीं है।' इस दौरान गायक ने बताया था कि जिस तरह की फिल्में इन दिनों बन रही है वह उन्हें पसंद नहीं है। इसी वजह से उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लकी अली ने कहा था, 'इस पीढ़ी की फिल्में समाज पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं। लोग हिंसक हो रहे हैं क्योंकि फिल्मों में जो दिखाया जा रहा है वे उससे प्रेरित हैं। मेरा मानना है कि फिल्मों के जरिए कम धैर्य और लालच को बढ़ावा दिया जा रहा है।'
4 of 4
लकी अली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस साल की शुरुआत में लकी अली ने 'इंतजार' गाने के साथ मेनस्ट्रीम म्यूजिक में वापसी की है। इस गाने को उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी के सहयोग से बनाया था। उन्हें हाल ही में तीसरी मंजिल 302 में मर्डर नामक एक फिल्म में भी देखा गया था। हालांकि फिल्म की शूटिंग 2008-09 में की गई थी और तब से यह अटकी पड़ी थी। लकी इन दिनों गोवा में रहते हैं और आज भी अपने म्यूजिक पर काम करता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।