सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मोनालिसा ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, दिलकश अदाओं से लूटा फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress monalisa shares her latest photos in pink crop top see her new bold look
मोनालिसा - फोटो : insta

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री में शुमार मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। मोनालिसा को अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए तो पहचाना ही जाता है, इसके अलावा वह अपने ग्लैमरस लुक्स से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर आते ही छा जाती है और फैंस जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं।

Trending Videos
bhojpuri actress monalisa shares her latest photos in pink crop top see her new bold look
मोनालिसा - फोटो : insta

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इन लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री मोनालिसा का सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने जींस के साथ डीप नेक और बैकलेस क्रॉप टॉप को टीमअप कर लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। लाइट मेकअप, हल्का सा नेकपीस और खुले बालों में मोनालिसा एक बार फिर अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। कुछ देर पहले शेयर की गईं इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में तारीफों की बौछार करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress monalisa shares her latest photos in pink crop top see her new bold look
मोनालिसा - फोटो : insta

मोनालिसा की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और कुछ ही देर में 17 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-वाह बहुत खूबसूरत। वहीं दूसरे ने लिखा-बहुत सुंदर और असली वाली मोनालिसा जी। वहीं एक अन्य ने पूछा आपकी नई मूवी कब आ रही है मैम। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी दिल वाली इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

bhojpuri actress monalisa shares her latest photos in pink crop top see her new bold look
मोनालिसा - फोटो : Social media

इंस्टाग्राम पर मोनालिसा भोजपुरी की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस की दिल धड़काती रहती हैं। बात करें करियर की तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तो मोनालिसा जाना-माना नाम है हीं इसके अलावा वह टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं। एक्ट्रेस सीरियल्स के अलावा बिग बॉस 10, नच बलिए 8, नजर और स्मार्ट जोड़ी जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह  चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed