फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजेदार: जब 'थलाइवा' की बात सुनकर ठहाके मारकर हंसने लगे थे 'बिग बी', बहू ऐश्वर्या से जुड़ा था मामला

Sat, 26 Jun 2021 09:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 26 Jun 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Burst into Laughter when Rajnikanth tells he is playing Aishwarya Rai hero in ROBOT
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत बीते पांच दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण था कि बीते दिनों रजनीकांत को फिल्मी जगत के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया गया था। उनके इस लंबे करियर में कई ऐसे किस्से रहे हैं जिन्हें याद करके थलाइवा खुद भी हंसते रह जाते होंगे। आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी सुनकर हंसते हंसते लोटपोट हो गए थे।



'रोबोट' में थलाइवा और ऐश्वर्या राय साथ आए थे नजर 
दरअसल, सुपरस्टार रजनीकांत ने ऐश्वर्या राय के साथ एस शंकर की फिल्म रोबोट (एंथिरन) में काम किया था। दोनों के बीच लगभग 23 साल की उम्र का अंतर है। इसके बावजूद फिल्म में दोनों एक कपल के रूप में नजर आए थे। साल 2010 में फिल्म के लॉन्च के दौरान, रजनीकांत ने मीडिया से बात करते हुए फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया था। सुपरएक्टर ने बताया कि उनके भाई के पड़ोस में रहने वाला एक राजस्थानी फैन इस बात से हैरान रह गया कि ऐश्वर्या के साथ फिल्म में उनके हीरो रजनीकांत हैं।

Amitabh Bachchan Burst into Laughter when Rajnikanth tells he is playing Aishwarya Rai hero in ROBOT
रजनीकांत - फोटो : PTI

मजेदार बात थी कि जब रजनीकांत इस किस्से को सुना रहे थे तब अमिताभ बच्चन भी वहां मौजूद थे, जो पूरी बात सुनकर ठहाका मार कर हंस पड़े थे। रजनीकांत ने बताया कि ये किस्सा बेंगलुरू का है। वे अपने बड़े भाई से मिलने गए थे। वहां उनके पड़ोस में एक राजस्थानी फैन रहता था, वह उनसे मिलने आया था। उसका नाम नंदूलाल था और उम्र करीब 60 साल थी।

Amitabh Bachchan Burst into Laughter when Rajnikanth tells he is playing Aishwarya Rai hero in ROBOT
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब उसने थलाइवा को देखा तो कहा- और रजनी क्या हाल, बाल-वाल सब क्या हो गया। इस पर रजनीकांत ने जवाब दिया- झड़ गए, छोड़ दो। इसके बाद नंदूलाल पूछते हैं - अब रिटायर लाइफ एंजॉय कर रहे हो? तब रजनीकांत उनसे कहते हैं, अभी एक फिल्म में काम कर रहा हूं। इसके बाद नंदूलाल ने फिर पूछा कि अच्छा कौन सी फिल्म है। तब रजनीकांत ने बताया कि 'रोबोट', फिर रजनी ने हीरोइन के तौर पर ऐश्वर्या का नाम लिया। इसके बाद नंदू लाल बहुत खुश होकर बोले- ऐश्वर्या राय? कमाल की लड़की है, फैंटास्टिक, लेकिन हीरो कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Burst into Laughter when Rajnikanth tells he is playing Aishwarya Rai hero in ROBOT
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

तब रजनी ने जवाब दिया- मैं ही हूं हीरो। इतना सुनते ही नंदू हैरान हो गया और बोला- तुम हो हीरो। इसके बाद वह वहां से चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद और भी मजेदार घटना हुई। नंदू लाल के बच्चे भी वहां मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा- क्या यार पापा, वो ही हीरो हैं। दस मिनट तक नंदू लाल वहीं रहे लेकिन कुछ बोले नहीं। बस रजनीकांत को घूरते ही रहे। जब वे वहां से चले गए तो उनकी आवाजें आ रही थीं। वे आपस में कह रहे थे- क्या हो गया ऐश्वर्या राय को, अभिषेक बच्चन को क्या हो गया, सब छोड़ो, अमिताभ साहब को क्या हो गया। हीरोइन और इसके साथ।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Burst into Laughter when Rajnikanth tells he is playing Aishwarya Rai hero in ROBOT
रजनीकांत, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बस यही सुनकर बिग बी जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं। उसके बाद रजनीकांत ने ऐश्वर्या से कहा, 'मेरे साथ काम करने के लिए धन्यवाद।' वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने यह भी कहा था कि फिल्म रोबोट में वह ऐश्वर्या के साथ काम करने में काफी असहज महसूस कर रहे थे क्योंकि वह उनके सबसे करीबी दोस्त अमिताभ की बहू थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed