{"_id":"59e987964f1c1b59678b6bec","slug":"amitabh-bachchan-celebrated-his-diwali-with-grand-daughter-aradhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS
Sat, 21 Oct 2017 07:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शंहशाह यानि अभिताभ बच्चन की दिवाली सेलिब्रेशन का इंतजार दुनियाभर के लोगों को रहता है। सब फैंस ये देखना चाहते हैं कि जलसा की दिवाली का रंग कैसा दिखाई देता है। हालांकि इस साल उन्होंने पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि वो दिवाली नहीं मनाएंगे। जाहिर है कि इसके बाद जलसा में कोई पार्टी भी नहीं हुई लेकिन हां बच्चन परिवार ने बेहद सादगी से मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS
2 of 4
इन फोटोज में बिग बी अपनी पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दिवाली का जश्न न मनाने का कारण उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता के निधन को बताया जा रहा है। इसी साल मार्च महीने में ऐश्वर्या राय के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसी कारण अमिताभ ने इस साल अपना जन्मदिन और दिवाली का जश्न न मनाने का फैसला किया था। आपको बता दें कि बिग बी अपने जन्मदिन पर परिवार सहित मालदीव चले गए थे।
पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS
3 of 4
हर साल बिग बी के घर जलसा में होने वाली दिवाली पार्टी में उनके सभी रिश्तेदार और दूसरे सेलिब्रेटीज पहुंचते हैं। दिवाली पार्टी में कई तरह के खास आयोजन भी िए जाते हैं। बिग बी के तीनों बंगले प्रतीक्षा, जनक और जलसा दिवाली के मौके पर खूबसूरत तरीके से सजाए जाते हैं। उसे देखना ही अपने आप में एक खास चीज है।
पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS
4 of 4
फिलहाल अमिताभ बच्चन अपने शो केबीसी को लेकर बहुत व्यस्त हैं। हालांकि 23 अक्टूबर को इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। शो के अलावा बिग बी जल्द ही फिल्म '102 नॉट आउट' में भी नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ के अलावा ऋषि कपूर भी होंगे। ऋषि कपूर उनके बेटे के रोल में दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।