{"_id":"59e97c0f4f1c1b8e698b6911","slug":"krk-said-he-will-go-to-court-for-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंचेंगे केआरके, कहा- आमिर खान ही इसके असली मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंचेंगे केआरके, कहा- आमिर खान ही इसके असली मालिक
Fri, 20 Oct 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर perfectionist यानि आमिर खान पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए ट्विटर ने फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान (केआरके) का ट्विटर अकाउंट फिर से निलंबित कर दिया है। ऐसा होने के बाद केआरके ने कहा है कि वो ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं।
2 of 4
आपको बता दें कि केआरके का अकाउंट पिछले साल दिवाली पर अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन की 'शिवाय' की खराब समीक्षा के कारण निलंबित कर दिया गया था। कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल केआरके बॉक्स ऑफिस (जहां वो अभिनेताओं और फिल्म की समीक्षा शेयर करते हैं) पर बयान में कहा, 'मैंने ट्विटर पर अपने 60 लाख फॉलोअर बनाने के लिए 4 साल और काफी पैसा भी खर्च किया है। इसलिए, मैं जरूर ट्विटर के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा और उसे अब तक मेरे खाते पर खर्च किए गए पैसे और समय का भुगतान करने के लिए कहूंगा।'
3 of 4
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केआरके ने आमिर की नई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के रिव्यू के दौरान इसके क्लाइमैक्स को बता दिया था। कमाल ने कहा कि उनका अकाउंट इसलिए सस्पेंड किया गया है क्योंकि उन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमियां गिनवाईं थीं। उन्होंने कहा कि वो मीडिया को बताना चाहते हैं कि वो ट्विटर पर कोई नया अकाउंट नहीं खोलेंगे क्योंकि ट्विटर ने उनका अकाउंट इसीलिए बंद कर दिया क्योंकि आमिर खान उन्हें ट्विटर पर नहीं देखना चाहते। इसका मतलब है कि आमिर खान ही ट्विटर के असली मालिक हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कमाल ने ये भी कहा है कि उन्होंने किसी को गाली नहीं दी, किसी को धमकाया नहीं। इसलिए 60 लाख फॉलोअर वाले उनके अकाउंट को सस्पेंड करने का ट्विटर को अधिकार नहीं था। उन्होंने ऐसा बिना एक भी चेतावनी दिए किया जिसका मतलब ये हुआ कि वे चाहते हैं कि केवल आमिर खान ही ट्विटर का इस्तेमाल करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।