{"_id":"59e9702e4f1c1bf4688b6786","slug":"birthday-special-story-on-nargis-fakhri-whose-mother-was-not-ready-of-her-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: ब्वॉयफ्रेंड से शादी के लिए मां नहीं थी राजी, करियर के लिए छोड़ दिया सब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: ब्वॉयफ्रेंड से शादी के लिए मां नहीं थी राजी, करियर के लिए छोड़ दिया सब
Fri, 20 Oct 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी का आज जन्मदिन है। नर्गिस ने साइकोलॉजी और फाइन आर्ट्स में डिग्री प्राप्त की है। आपको बता दें कि नर्गिस को पढ़ाई करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। उन्होंने सिर्फ अपनी मां के कहने पर पढ़ाई की । दरअसल वो तो मॉडलिंग करना चाहती थीं। उन्होंने साल 2005 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था।
2 of 5
कई बड़ी चुनौतियों के बाद नरगिस ने मॉडलिंग में अपनी जगह बनाई। नर्गिस को ट्रैवल करना बहुत पसंद है। वो दुनिया की कई जगह घूम चुकी हैं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। जब वे 7 साल की थी, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था नर्गिस की मां मेरी चेक क्रिश्चयन हैं, जबकि उनके पिता मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी हैं।
3 of 5
नर्गिस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था कि वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से एक नाइट क्लब में मिली थी। 6 महीने तक डेटिंग के बाद वो एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। उनके ब्वॉयफ्रेंड ने मां के सामने नर्गिस से शादी करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन मां इसके लिए राजी नहीं थी और नर्गिस भी अपने जीवन में कुछ करना चाहती थीं। वो घर से निकल पड़ीं और एक बॉलीवुड स्टार बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शादी के बारे में नर्गिस का कहना है कि वो इंडिपेंडेंट वुमन हैं। अपना कमाती हैं, एजुकेटेड हैं। उन्हें नहीं लगता कि शादी जरूरी है। उन्होंने जिंदगी में कई अनहैप्पी मैरिड कपल को देखा है। वो कभी शादी नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन
5 of 5
नर्गिस ने फिल्म 'रॉकस्टार' करने से पहले कुछ खास बॉलीवुड फिल्में नहीं देखी थीं। उन्हें हिन्दी भी नहीं आती थी। उन्होंने ट्रेनिंग लेकर अपनी हिन्दी ठीक की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।