फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चश्मा पहने अमिताभ बच्चन की तस्वीर वायरल, लिखा- 'आंख के चारों तरफ जो गड़बड़ है यानी..'

Mon, 24 Feb 2020 05:58 PM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 24 Feb 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Chashme Ka Fashion post is viral on social media
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वक्त वक्त पर अमिताभ अपने फैंस के लिए कोई न कोई पोस्ट करते रहते हैं। वहीं अमिताभ के सोशल मीडिया पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। ऐसे में अमिताभ का ताजा सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है।

Amitabh Bachchan Chashme Ka Fashion post is viral on social media
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala

दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन की दो तस्वीरें नजर आ रही हैं। दोनों तस्वीरों में ही अमिताभ ने चश्मा लगा कर रखा है। वहीं अपने पोस्ट में अमिताभ ने चश्में को लेकर मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Yaar ye chashmein ka fashion kisne banaya .. hain ??🤔 Pun jo bhi banaya .. sahi banaya 🤣🤣🤣🤣🤣 Aankh ke chaaron taraf jo gadbad , yani age defected ho gaya hai na .. wo chip yani hide ho jaata hai ..

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

Amitabh Bachchan Chashme Ka Fashion post is viral on social media
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala

अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'यार ये चश्मे का फैशन किसने बनाया है। जिसने भी बनाया सही बनाया है। आंख के चारों तरफ जो गड़बड़ है यानी एज डिफेक्टेड हो गया है ना...वो छिप जाता यानी हाइड हो जाता है।' न सिर्फ अमिताभ की तस्वीर बल्कि इस कैप्शन भी सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Chashme Ka Fashion post is viral on social media
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अमिताभ का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सेल्फी का भी हिंदी नाम अपने फैंस के साथ साझा किया था। वहीं अमिताभ समाज से जुड़े मुद्दों पर भी ट्वीट करते रहते हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Chashme Ka Fashion post is viral on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो वो जल्दी ही फिल्म झुंड, ब्रह्मास्त्र, गुलाबो सिताबो और चेहरे में नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र में जहां अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे तो वहीं गुलाबो सिताबों में अमिताभ को आयुष्मान खुराना का साथ मिलेगा। इसके साथ ही बता दें कि फिल्म झुंड का  निर्देशन मराठी फिल्मकार नागराज मंजुले कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed