{"_id":"5e8ac8278ebc3e768d063df1","slug":"amitabh-bachchan-collaborate-with-haji-ali-dargah-for-delivering-food-to-the-needy-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाजी अली दरगाह के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचा रहे हैं अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हाजी अली दरगाह के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचा रहे हैं अमिताभ बच्चन
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर आगे आते हैं। कोरोना वायरस से उपजे चिंताजनक हालात में भी बिग बी पुरजोर तरीके से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इसी से जुड़ी एक जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन, हाजी अली दरगाह ट्रस्ट और पीर मखदूम साहेब चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर जरुरतमंदों तक खाना पहुंचा रहे हैं।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
इसके मुताबिक 2000 खाने के पैकेट हर दिन भेजे जा रहे हैं। इनमें से 200 हाजी अली दरगाह और माहीम दरगाह और बाकी बचे 1800 पैकेट बाबुलनाथ मंदिर, मीरा दातार दरगाह, कोल्सा बंदर, वर्ली के लोटस कॉलोनी और टाटा मेमोरियल अस्पताल के परिसर में पहुंचाए जा रहे हैं।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
इस बारे में बात करते हुए पीर मखदूम साहेब चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, 'हम विभिन्न परिवारों को उनका राशन कार्ड या आधार कार्ड देख कर राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। हमारे वालंटियर्स को मास्क, दस्ताने और सुरक्षा के सभी चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। लोग बेसब्री से राशन का इंतजार करते हैं और हमें पूरी तरह से समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपनी पहल वी आर वन (हम एक हैं) है को लेकर भी चर्चा में हैं। इस पहल को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन दिया है। इस पहल के जरिए देश के लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को एक महीने तक राशन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
इस पहल के तहत कुछ किराने की दुकानों और सुपर मार्केटों से हाथ मिलाया गया है, जिनके माध्यम से वे कर्मचारियों तक राशन की व्यवस्था करेंगे। उन किराने की दुकानों से या सुपरमार्केट्स से सामान खरीदने के लिए कर्मचारियों को एक डिजिटल बारकोड कूपन किया जाएगा, जो उनके राशन प्राप्त करने में पैसे का काम करेगा। इसके अलावा जरूरतमंदों को कुछ पैसे भी उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।