फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने 'बाहुबली 2' से की 'अमर अकबर एंथोनी' की तुलना, कहा- 'कमाई के मामले में इस फिल्म ने...'

Wed, 27 May 2020 01:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 May 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan compared amar akbar anthony earnings to Bahubali 2
अमर-अकबर-एंथोनी, बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' को रिलीज हुए आज 43 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अब अपनी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' को लेकर एक पोस्ट लिखा है और इसके साथ ही फिल्म की कास्ट की कुछ तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं। अमिताभ ने बताया कि फिल्म ने 43 साल पहले सवा 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।


 

Amitabh Bachchan compared amar akbar anthony earnings to Bahubali 2
बाहुबली 2

अमिताभ ने इस पोस्ट में बताया कि उस दौर में इस फिल्म ने इतना बिजनेस किया था कि आज के हिसाब से वो बाहुबली 2 के कलेक्शन से भी ज्यादा है। बता दें फिल्म ने 43 साल पहले सवा 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म में तीन सुपरस्टार एक ही फ्रेम में नजर आए थे।  वहीं बात प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 की करें तो सिर्फ भारत में ही फिल्म ने 510 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की थी।

Amitabh Bachchan compared amar akbar anthony earnings to Bahubali 2
अमिताभ बच्चन - फोटो : sony tv twitter

अमिताभ ने बताया 70 के दशक में एक समय पर जब फिल्मों के टाइटल बहन, भाभी और बेटी के आसपास घूमते थे, ये उससे बिल्कुल ही अलग था। इस फिल्म ने अकेले मुंबई के 25 सिनेमाघरों में 25 हफ्ते पूरे किए थे। या वो जैसा कहते हैं... अब ऐसा नहीं होता...गए वो दिन...'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan compared amar akbar anthony earnings to Bahubali 2
अमर-अकबर-एंथोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, "अमर अकबर एंथोनी के सेट पर श्वेता और अभिषेक मुझसे मिलने आए थे... उस वक्त मैं होटल हॉलिडे इन के बॉलरूम में 'माय नेम इज एंथोनी गोंसाल्विस' गाने की शूटिंग कर रहा था... ये फोटो समुद्र तट के सामने की है... आज...AAA को 43 साल हो गए।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

SHWETA and Abhishek visit me on set of Amar Akbar Anthony .. shooting song ‘My name is Anthony Gonsalves’ .. at Holiday Inn Ball Room .. this pic on the beach front .. 43 YEARS of AAA , today .. !!! When Man ji came to narrate the idea to me .. and told me the Title .. I thought he had lost it .. at a time in the 70’s when film titles revolved around Behen Bhabhi and Beti , this one was so out of place .. BUT .. It is reported that it did a business of 7.25 cr at that time .. inflation adjusted it crosses collections of Bahubali 2 .. say the sayers who do calculations 😟😟 But fact is it did massive business .. did 25 weeks in 25 theatres in Mumbai alone .. or so they say .. Doesn’t happen now ... gone are those days !!

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
Amitabh Bachchan compared amar akbar anthony earnings to Bahubali 2
अमर-अकबर-एंथोनी - फोटो : ट्विटर

इस फिल्म में अमिताभ के अलावा ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, शबाना आजमी, नीतू कपूर, परवीन बाबी, प्राण और निरूपा रॉय जैसे सितारे थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed