सब्सक्राइब करें

बर्थडे पर कुछ इस अंदाज में नजर आया अमिताभ बच्चन का पोता, श्वेता ने लिखा-'लव यू अगस्त्य'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 24 Nov 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan daughter Shweta Bachchan shares emotional post on son agastya 19th birthday
agastya - फोटो : social media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य आज अपना 19 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अगस्त्य अमिताभ और जया बच्चन की श्वेता बच्चन के बेटे है। इस खास मौके पर अगस्त्य का चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, लेकिन अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन ने उन्हें बेहद अलग अंदाज में बधाई दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

Trending Videos
Amitabh Bachchan daughter Shweta Bachchan shares emotional post on son agastya 19th birthday
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media

श्वेता बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अगस्त्य और बेटी नव्या नवेली की तस्वीर को साझा किया है। भाई- बहन की इस तस्वीर को साझा करते हुए श्वेता बच्चन ने अगस्त्य को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मिनी मी... 19 सालों से आपके साथ हाइपर इमोशनल रहकर मैं काफी रोमांचित हुई हूं! अब समय आ गया हैं जब दोनों साथ बड़े हों। लव यू अगस्त्य।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Birthday mini me ... it’s been quite a thrill being hyper emotional wrecks with you for 19 years! It’s time we both grew up. Love you Agg 😘

A post shared by S (@shwetabachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan daughter Shweta Bachchan shares emotional post on son agastya 19th birthday
shweta bachchan - फोटो : social media

श्वेता बच्चन की इस कैप्शन पर कई फिल्मी सितारे भी अगस्त्य को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बात करें अगस्त्य की तो वह काफी प्रतिभाशाली हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन लाइम लाइट से दूर रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई पोस्ट साझा करती दिखती हैं। 

Amitabh Bachchan daughter Shweta Bachchan shares emotional post on son agastya 19th birthday
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media

श्वेता अक्सर अपने दोनों बच्चों अगस्त्य और नव्या के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बात करें श्वेता बच्चन के दोनों बच्चों की तो नव्या न्यूयॉर्क की फोर्डम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। वहीं अगस्त्य काफी प्रतिभाशाली हैं और उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में दाखिला लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed