{"_id":"5dda2bff8ebc3e54a64f5264","slug":"mithun-chakraborty-the-original-disco-dancer-talk-about-his-struggling-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी टंकी पर सोते थे, आज कई लग्जरी होटल्स के मालिक हैं मिथुन, जीते हैं शाही जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी टंकी पर सोते थे, आज कई लग्जरी होटल्स के मालिक हैं मिथुन, जीते हैं शाही जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 24 Nov 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mithun Chakraborty
- फोटो : twitter
Link Copied
मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही डांस प्लस 5 के अपकमिंग एपिसोड में नजर आने वाले हैं। यहां मिथुन कंटेस्टेंट्स की संघर्ष की कहानियों से भी प्रभावित दिखे। साथ ही अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह पहली बार मुंबई आए थे। मैंने कभी सपना देखना नहीं छोड़ा और हमेशा हकीकत का भी सामना किया। जब मैं मुंबई आया था तो मेरे पास रहने को घर नहीं था और मैं पानी की टंकी और बिल्डिंग की छतों पर सोता था।'
Trending Videos
2 of 5
Mithun Chakraborty
उन्होंने बताया, 'मुझे मेरे स्किन टोन की वजह से कई जगह रिजेक्ट कर लिया लेकिन फिर मैंने डांस को अपनी ताकत बनाया।' बता दें डिस्को डांसर माने जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरुआती दौर में नक्सलवाद से जुड़े रहे लेकिन अपने भाई की आकस्मिक मृत्यु के बाद उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया।
4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : social media
‘मृगया’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने करियर का आगाज करने वाले मिथुन इस फिल्म को करने के कई साल बाद तक गुमनामी के अंधेरे में डूबे रहे। मिथुन के लिए वह दौर बहुत बुरा रहा। मिथुन चक्रवर्ती आज भी डांस को पहला प्यार मानते है। उनके लिए डांस करना पूजा की तरह है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में आकर मिथुन लाइमलाइट में कम ही रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन एक एक्टर के साथ सफल बिजनेसमैन बनकर उभरे हैं। वो मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक हैं। मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस है। इन होटल्स से मिथुन की कमाई करोड़ों में है। खास बात यह है कि मिथुन अपने करियर के शीर्ष दिनों में भारत में सबसे ज्यादा आयकर देने वाले व्यक्तियों में पहले नंबर पर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।