सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दीपिका पादुकोण से अमिताभ बच्चन तक: अपनी फिल्मों को हिट बनाने के लिए किया था इस जादुई तकनीक का इस्तेमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 06 Jun 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan deepika padukone prosthetic makeup Underwent A Drastic Transformation For Their Roles
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में सितारे अपनी अपने किरदार को शानदार बनाने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं। यहां तक कि वह अपने किरदार में ढलने के लिए उन किरदारों जैसी दिनचर्या तक बना लेते हैं। इतना ही नहीं बहुत से सितारे फिल्मों के अनुसार अपने किरदारों के लिए अलग तरह के मेकअप का भी सहारा लेते हैं। कभी जिम में घंटो मेहनत करके तो कभी मेकअप का इस्तेमाल करके वो कुछ ऐसे अंदाज में सामने आते हैं कि जनता उन्हें देखकर चौंक जाती है। इस कमाल के मेकअप को प्रोस्थेटिक मेकअप कहा जाता है और हमें यकीन है कि इस मेकअप को अपनाने के बाद खुद ये स्टार्स भी अपने आपको पहचान नहीं पाते होंगे। इस प्रोस्थेटिक मेकअप की शुरुआत अभी नहीं बल्कि कई साल पहले ही शुरू हो गई थी। दीपिका पादुकोण से लेकर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव, ऋषि कपूर जैसे एक्टर्स ने भी इस मेकअप की मदद से अपने करियर भी कई चैलेंजिंग रोल किए हैं। प्रोस्थेटिक मेकअप एक टेकनीक है जिसके सहारे कॉस्मेटिक अफेक्ट दिए जाते हैं। इसमें सिलिकॉन रबर का काफी इस्तेमाल होता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बनाते जा रहे हैं। 

Trending Videos
amitabh bachchan deepika padukone prosthetic makeup Underwent A Drastic Transformation For Their Roles
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन और विद्या बालन की फिल्म 'पा' में अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म 'पा' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 13 साल के बच्चे का किरदार निभाया था। बच्चे का किरदार करने के लिए अमिताभ बच्चन के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया था। उनके मेकअप के लिए हॉलीवुड से आर्टिस्ट बुलाए गए थे। इस मेकअप को अपनाने के लिए अमिताभ को 4 घंटे लगते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan deepika padukone prosthetic makeup Underwent A Drastic Transformation For Their Roles
शाहरुख खान
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी अपनी फिल्म के लिए अलग तरह के मेकअप का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म फैन के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया था। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का मेकअप किसी और ने नहीं, बल्कि ऑस्कर विजेता ग्रेग कैनॉम ने किया था। 

amitabh bachchan deepika padukone prosthetic makeup Underwent A Drastic Transformation For Their Roles
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर
यह फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, अलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 90 साल के बुजुर्ग बने थे। उनके मेकअप भी क्रेग गैनॉन ने किया था। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि इस मेकअप पर 2 करोड़ रूपये लगे थे।
विज्ञापन
amitabh bachchan deepika padukone prosthetic makeup Underwent A Drastic Transformation For Their Roles
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश
अभिनेता नील नितिन मुकेश भी फिल्म में मेकअप के द्वारा अपने लुक को पूरी तरह से बदल चुके हैं। उन्होंने मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' में संजय गांधी का किरदार निभाया था। नील नितिन मुकेश इस फिल्म में बिल्कुल अलग नजर आ रहे थे। फिल्म में उनके लुक पर काफी मेहनत की गई है। घंटों मेकअप करने उनके के बाद उनके लुक को तैयार किया था। फिल्म 'इंदु सरकार' साल 2017 में आई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed