दिवाली के मौके पर इस बार कई सितारों ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया। इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। हाल ही में बिग बी ने अपने आवास पर पार्टी रखी थी जिसमें कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की थी। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
Video: दिवाली पार्टी में किरण खेर ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, कहा- अनारकली बनकर आए हो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मजेदार वीडियो में करण जौहर और किरण खेर के बीच जमकर मस्ती मजाक देखा जा सकता है। क्लिप में करण जौहर लाल रंग के सूट में बैठी किरण खेर से मजाकिया लहजे में कहते हैं कि आंटी आप करवाचौथ के लिए लेट हो गई। इस पर किरण भी चुटकी लेने से पीछे नहीं हटतीं और कहती हैं, ‘तू पहले अपने आप को रिकॉर्ड कर, तू ये जो अनारकली बनकर आया हुआ है, थोड़ी देर में अंदर मुजरा होने वाला है और तेरे में जो इतनी नजाकत है ना उतनी यहां किसी भी औरत में नहीं होगी।’
Madhyantara: एक और साउथ मूवी ने किया कमाल, IFFI के लिए चुनी गई कन्नड़ शॉर्ट फिल्म 'मध्यंतारा'
वीडियो में करण आगे कहते हैं कि मेरे आउटफिट में तो बहुत एंब्रॉयडरी है आपका तो सिंपल सा है। इस पर किरण कहती हैं कि यह मेरे लिए खास तौर पर बनाया गया है। इस वीडियो में किरण आगे कहती नजर आती हैं कि उनकी पर्सनैलिटी करण से अच्छी है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। लोग इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'केवल किरण खेर ही करण से ऐसी बात कह सकती हैं...मां की डांट आशीर्वाद होती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ओजी..पम्मी आंटी...।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Thank God Review: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने से चूकी फिल्म ‘थैंक गॉड’, हिंदी सिनेमा को लगा एक और ग्रहण
बता दें कि किरण और करण इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज नजर आ चुके हैं। इस शो में दोनों के बीच इसी तरह की बातचीत देखने को मिलती थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नाम की फिल्म का निर्देशन करते नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है।
Bollywood Gossips: जब दिलीप कुमार के गले की फांस बन गई थी यह फिल्म, फिर पीएम नेहरू ने संकटमोचक बन संभाली कमान