एंटरटेनमेंट की दुनिया में सितारों की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में होती है। उनमें से बहुत से ऐसे फैंस होते हैं जो अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी वजह से सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन लोगों तक अपना हर अपटेड पहुंचाते हैं। आज के 'फोटो ऑफ द डे' से हम आपको बताएंगे कि किस सितारे ने अपने फैंस के लिए कौन सी पोस्ट साझा की।
Photos Of The Day: साड़ी पहन शमा ने बांधा समां और आमना ने चलाया हुस्न का जादू, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकुल प्रीत सिंह
इन दिनों अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर सुर्खियां बटोरनी वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। दरअसल, रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी लहंगा पहने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
Bollywood Gossips: जब दिलीप कुमार के गले की फांस बन गई थी यह फिल्म, फिर पीएम नेहरू ने संकटमोचक बन संभाली कमान
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फैशन और खूबसूरती के मामले में किसी भी बी-टाउन एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली मीरा राजपूत ने आज भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देख साफ पता लग रहा है कि वह उनके दिवाली सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में मीरा लहंगा पहने अपनी अदाएं दिखा रही हैं।
कटरीना कैफ
इन दिनों अपनी फिल्म 'फोन भूत' और अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री कटरीना कैफ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह सी-ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Filmy Wrap: मुश्किल में कांतारा और चारू ने सुष्मिता के भाई पर लगाया मारपीट का आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी एक फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह रोजाना कई घंटों तक जिम में पसीना बहाकर अपना समय बिताती हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेत्री ने अपने वर्कआउट सेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह जिम के कपड़ों में मिरर के सामने खड़े होकर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।