फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए बिग बी, दान में दे दिए लाखों रुपये

Thu, 23 Aug 2018 12:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan donates Rs 51 lakhs for Kerala CM Distress Relief Fund
अमिताभ बच्चन

भारी बारिश और बाढ़ ने केरल को बुरी तरह से तबाह कर दिया है। देश भर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक कई सितारों ने लाखों रुपये बाढ़ पीड़ित राहत कोष में दान दिया है। अब इस कड़ी में एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है।

Amitabh Bachchan donates Rs 51 lakhs for Kerala CM Distress Relief Fund
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपये केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाए हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने अपने से जुड़ी कई चीजें भी दान की हैं। बिग बी ने करीब 6 कार्टन्स भी दान किये हैं जिसमें 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स और स्कार्फ्स हैं। 
Amitabh Bachchan donates Rs 51 lakhs for Kerala CM Distress Relief Fund
अमिताभ बच्चन
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने तकरीबन 40 जोड़ी जूते भी भिजवाए हैं। इतना ही नहीं बिन बी ने केरल की स्थिति पर चिंता जताते हुए लोगों से जितनी हो सके उतनी मदद करने की अपील की है। केरल के इस दुख की घड़ी में पूरा देश राज्य के साथ खड़ा हुआ है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan donates Rs 51 lakhs for Kerala CM Distress Relief Fund
सुशांत सिंह राजपूत

इसके साउथ एक्टर राजीव पिल्लई ने केरल के लोगों की मदद के लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था। पिछले कई दिनों से केरल भीषण बाढ़ की चपेट में है। सेना, एयरफोर्स, नेवी और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बचाने का काम जारी है। वहीं देशभर से लोग केरल बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए दान भी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed