फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: शो में कंटेस्टेंट की चिट्ठी से भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- आपने हमें...

Tue, 13 Sep 2022 07:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Sep 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan emotional on the set of Kaun banega crorepati 14 see promo video
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। कई वर्षों से गेम शो की मेजबानी कर रहे अमिताभ ने हाल ही में शो में एक प्रतियोगी से मुलाकात की, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। सोनी टीवी द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आगामी एपिसोड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ओडिशा के प्रतियोगी ज्योतिर्मयी मलिक हॉट सीट पर नजर आ रही हैं। 

Amitabh Bachchan emotional on the set of Kaun banega crorepati 14 see promo video
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में, सोनी टीवी ने लिखा, 'ज्योतिर्मयी मल्लिक जी ने अपनी लिखी हुई चिट्ठी से अमिताभ बच्चन जी को भावुक कर दिया।' इस छोटे से क्लिप में कंटेस्टेंट को अमिताभ बच्चन के लिए चिट्ठी पढ़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ज्योतिर्मयी कहती हैं, 'ये तो पता नहीं कि हम आप जैसे बन पाएंगे या नहीं, लेकिन आपने साबित कर दिया कि आप हम में से एक हैं। जैसे आप हमारे लिए कुर्सियां खींचते हैं, हमारे आंसू पोछते हैं और टिश्यू को अपने जेब में रख लेते हैं। आप दर्शकों के पास जाते हैं। कभी कभी ख्याल आता है कि ऐसा महानायक सदी में एक बार आता है।' प्रतियोगी की यह बात सुनकर अमिताभ उनके पास आते हैं और कहते हैं, 'आपने हमें भावुक कर दिया।'

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Amitabh Bachchan emotional on the set of Kaun banega crorepati 14 see promo video
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के साथ 'गुड बाय' में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan emotional on the set of Kaun banega crorepati 14 see promo video
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया

विकास बहल द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित गुड बाय 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रश्मिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। हाल ही मेंं वह अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा द राइज में नजर आ चुकी हैं। अमिताभ की इस फिल्म से रश्मिका की बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed