फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी श्वेता के डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं अमिताभ, इंस्टाग्राम पर ऐसे जाहिर की खुशी

Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Excited For Daughter Shweta Nanda Debut As Novelist
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता नंदा के करियर को लेकर उत्साहित हैं। श्वेता ने बतौर लेखिका अपना डेब्यू भी कर लिया है। उनकी किताब 'पैराडाइज टावर्स' को प्रकाशित करने का अधिकार हार्पर कॉलिन्स ने खरीद लिया है। 

Amitabh Bachchan Excited For Daughter Shweta Nanda Debut As Novelist
श्वेता नंदा
अमिताभ बच्चन ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। वह बेस्ट और सबसे अच्छी हैं।

 

THE PROUDEST-FATHER .. my daughter the best and GREATEST !! 😍😍😎❤️🌹🌹🌷

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

Amitabh Bachchan Excited For Daughter Shweta Nanda Debut As Novelist
shweta nanda

श्वेता बच्चन के मायके में सभी बॉलीवुड एक्टर्स हैं। मगर उन्होंने कभी भी इस क्षेत्र में करियर बनाने की नहीं सोची। अब उन्होंने दादा और मशहूर लेखक हरिवंश राय बच्चन की राह को चुना है। बतौर लेखिका अपनी शुरुआत पर उन्होंने कहा, 'किताब लिखना मेरे लिए प्राकृतिक था। जब हम छोटे थे तभी से हमें पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Excited For Daughter Shweta Nanda Debut As Novelist
श्वेता नंदा

श्वेता बच्चन ने कहा, 'किताब का विषय चुनना और उसे लिखना दो अलग चीजें हैं। लिखने की प्रक्रिया डराती है। शब्दों के चयन में बहुत मेहनत लगती है। मैं अपनी पहली किताब के प्रकाशित होने को लेकर उत्साहित हूं। साथ ही यह सोच कर परेशान भी हो रही हूं कि मेरी किताब को लोगों से कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Excited For Daughter Shweta Nanda Debut As Novelist
shweta nanda

श्वेता बच्चन की किताब 'पैराडाइज टावर्स' अक्टूबर में लॉन्च की जाएगी। उनकी शादी बिजनेसमैन निखिल नंदा से हुई है। उनके दो बच्चे हैं- बेटी नव्या नवेली और बेटा अगस्त्य। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed