फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन को सताया नजरें कमजोर होने का डर, बताया डॉक्टर ने क्या कहा

Fri, 10 Apr 2020 08:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Apr 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan expressed his worry over losing his vision in his   recent blog post
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों और सोशल मीडिया के अलावा अपने ब्लॉग की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। ब्लॉग के जरिए भी वह अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे करते रहते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उनकी नजरें कमजोर हो गई हैं। और उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि वह अंधे हो सकते हैं। इस खुलासे के बाद अमिताभ बच्चन के फैंस की चिंता बढ़ सकती है। 

Amitabh Bachchan expressed his worry over losing his vision in his   recent blog post
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'ये आंखें धुंधली तस्वारें देख रही है। आंखों से दो चीजें दिखाई दे रही हैं और कुछ दिनों से मुझे लग रहा है कि अंधापन आने वाला है। पहले से शरीर में इतनी मेडिकल दिक्कतों के साथ एक और परेशानी शुरू होने वाली है। डॉक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि मैं अंधा नहीं होने वाले हूं। यह स्क्रीन ज्यादा देखने की वजह से हो रहा है, जिसका असर आंखों पर पड़ रहा है।'

Amitabh Bachchan expressed his worry over losing his vision in his   recent blog post
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, 'डॉक्टर ने हर घंटे आंखों में डालने के लिए आई ड्रॉप दिया है। कंप्यूटर पर ज्यादा समय देने की वजह से ऐसा हुआ। आंखें थक गयीं और कुछ नहीं।' अपनी इस परेशानी को साझा करने के बाद अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अपनी मां के घरेलू नुस्खे भी बताए हैं। अमिताभ ने इस बात पर खुशी जताई कि मां का घरेलू नुस्खा काम कर गया और वह देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan expressed his worry over losing his vision in his   recent blog post
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग की काफी चर्चा हो रही है। बात करें अमिताभ बच्चन की फिल्मों की तो वह कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्दी ही चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र और गुलाबो-सिताबो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अमितभ बच्चन जल्द मराठी सिनेमा में भी डेब्यू करने वाली हैं। उनकी मराठी फिल्म का नाम 'एबी आणि सीडी' है। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan expressed his worry over losing his vision in his   recent blog post
अमिताभ और जया - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच खबर है कि अमिताभ बच्चन की ये मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अमिताभ बच्चन की यह पहली मराठी फिल्म है, जिसमें वह मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को लॉकडाउन से पहले इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन अचानक से बंद हुए सिनेमाघरों की वजह से इस फिल्म को वापस ले लिया गया था। अब खबर है कि यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

पढ़ें: आलिया भट्ट के साथ 'उड़ता पंजाब' में काम करने पर ऐसा महूसस करती थीं करीना, चार साल बाद खोला राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed